By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हमारे नेता के सामने पूरी दिल्ली नतमस्तक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > हमारे नेता के सामने पूरी दिल्ली नतमस्तक
Politics

हमारे नेता के सामने पूरी दिल्ली नतमस्तक

DB News
Last updated: 12/04/2026 11:01 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बुधनी विधानसभा सीट से दावेदारी ठोक सकते हैं कार्तिकेय, विदिशा लोकसभा सीट से पिता की बड़ी जीत से उत्साहित हैं चौहान

Source : DB News Update

Contents
बुधनी विधानसभा सीट से दावेदारी ठोक सकते हैं कार्तिकेय, विदिशा लोकसभा सीट से पिता की बड़ी जीत से उत्साहित हैं चौहानहम सभी एक हैंहमारे नेता लोकप्रिय थे बुधनी में डेढ़ लाख से अधिक की लीड मिली बुधनी सीट अब है खालीकार्तिकेय ने क्या कहा?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP News : पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा है कि हमारे नेता के सामने पूरी दिल्ली नतमस्तक है। वह दिल्ली जाने के बाद और लोकप्रिय हो गए हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक बड़े नेताओं में उनकी गिनती है। कार्तिकेय सिंह चौहान का ये बयान सामने आने के बाद राजनेता ये कयास लगाना प्रारंभ कर दिया है कि बुधनी सीट से कार्तिकेय दावेदारी पेश कर सकते हैं. अभी कुछ दिन पहले ही मंत्री बनने के बाद भोपाल आए शिवराज सिंह चौहान ने शक्ति प्रदर्शन किया था। इसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की थी कि हमारा जलवा कम नहीं है।

हम सभी एक हैं

कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक जनसभा को सीहोर में संबोधित करते हुए कहा कि इस दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली है। उन्होंने कहा कि मैं अपने आप में, केंद्रीय मंत्री जी में और आप सब में, कोई फर्क नहीं समझता हूं। हम सभी एक हैं। हम सब अनेकों जिस्म और एक जान हैं।

हमारे नेता लोकप्रिय थे

विदिशा लोकसभा सीट से पिता की बड़ी जीत पर कार्तिकेय सिंह चौहान ने लोगों से कहा कि भारत में आपलोगों ने गजब का संदेश भेजने का काम किया है। मैं कुछ दिन दिल्ली रहकर आया हूं। इससे पहले मुख्यमंत्री के रूप में भी हमारे नेता लोकप्रिय थे। लेकिन पता नहीं मुझे ऐसा क्यों लगता है कि मुख्यमंत्री नहीं रहे तो और लोकप्रिय हो गए हैं। इतनी प्रचंड जीत के बाद जब हमारे नेता गए हैं तो आज पूरी दिल्ली उनके सामने नतमस्तक है। दिल्ली आज उनको जानता है और पहचानता है। सब उनका सम्मान करते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक अगर सबसे बड़े नेताओं में गिनती की जाती है। यह सब हमारे क्षेत्र के लोगों ने कर दिखाया है।

 बुधनी में डेढ़ लाख से अधिक की लीड मिली

शिवराज सिंह चौहान के बेटे बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक वाक्या शेयर करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव के बीच यह लोगों ने कहा था कि बुधनी में हमारे नेता को डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत मिलेगी। कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि हमें भरोसा नहीं हुआ था, जब मतपेटी खुली तो बुधनी ने कमाल कर दिया। हमारे नेता को सिर्फ यहीं से डेढ़ लाख वोटों से जीत मिली है।

 बुधनी सीट अब है खाली

वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने सांसद बनने के बाद बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई है। इसके बाद कई नामों की चर्चा है। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की है। अटकलें हैं कि कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि परिवारवाद इसमें आड़े आ सकता है लेकिन बुधनी में कार्तिकेय की सक्रियता बढ़ गई है।

कार्तिकेय ने क्या कहा?

अपने संबोधन के दौरान कार्तिकेय सिंह ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज कराई है. अपने लगातार अपना आशीर्वाद अपने नेता को दिया है. क्षेत्र की जनता ने छह बार शिवराज जी को बुधनी विधानसभा से विधायक बनाया है, वह एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनका चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ती है. मैं आपके चरणों में नमन करता हूं. इस दौरान कार्यक्रम में BJP जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहें. वहीं कार्यकर्ताओं से कार्तिकेय चौहान ने कई मुद्दों को लेकर चर्चा की.

कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक जनसभा को सीहोर में संबोधित करते हुए कहा कि इस दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली है। उन्होंने कहा कि मैं अपने आप में, केंद्रीय मंत्री जी में और आप सब में, कोई फर्क नहीं समझता हूं। हम सभी एक हैं। हम सब अनेकों जिस्म और एक जान हैं।

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article MP में आज भी चलन में तंत्र-मंत्र की काली दुनिया
Next Article कोल्ड ड्रिंक पीने वालों हो जाओ सावधान! 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?