By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हरियाली तीज पर आज किन राशियों पर रहेगी शिव की कृपा, पढ़ें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > हरियाली तीज पर आज किन राशियों पर रहेगी शिव की कृपा, पढ़ें…
Religion

हरियाली तीज पर आज किन राशियों पर रहेगी शिव की कृपा, पढ़ें…

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:22 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Horoscope Today 07 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज बुधवार, 07 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By-सुप्रिया

Contents
Horoscope Today 07 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज बुधवार, 07 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

Horoscope Today 07 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज बुधवार, 07 अगस्त 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. आज के दिन हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024) का पर्व मनाया जाएगा और महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगे.

आज पूर्व फाल्गुनी और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. साथ ही परिघ और शिव योग भी रहेगा. आज राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 02 बजकर 09 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कन्या राशि पर होगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन वालों का दिन शानदार रहेगा वहीं कन्या वालों को अज्ञात भय सता सकता है. मीन राशि वाले भी परेशान रह सकते हैं.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. आपको विरोधी वर्ग से सावधान रहने की जरूरत है. अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन अच्छा रहेगा. आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. मित्र व संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं. आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा. मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा. वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा. आप कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं, जिसमें लाभ होगा. पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है. क्योंकि कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा. आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. परंतु कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों व सहयोगी वर्ग से आर्थिक सहयोग मिलेगा. कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे कोई नया मेहमान परिवार में आ जा सकता है.

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार आदि क्षेत्र में लाभ मिलेगा. आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं. सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. कोई नया मकान इत्यादि खरीद सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)
आज आपका मन अशांत रहेगा और कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा. परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है. किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं. परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा.

तुला राशि (Libra)
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं. किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा. किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आप किसी आपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे. माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं. काम में रूकावट जरूर आएगी. आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है.

धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा. रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा. कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा. कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं. परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है. पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा.

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा. कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा. आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है. परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण पकड़ सकते हैं. लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है. कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे मान-सम्मान बढ़ेगा.

मीन राशि (Pisces)
आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है. विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते है. साथ ही आपके सहयोगी लोगों से वाद-विवाद हो सकता है. व्यापार में गिरावट महसूस होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article प्रदर्शनकारियों की तालिबानी करतूत, 8 लोगों को जिंदा जलाया
Next Article कुश्ती में भारत ने रचा इतिहास, विनेश फोगाट ने ली खास लिस्ट में एंट्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?