By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कुश्ती में भारत ने रचा इतिहास, विनेश फोगाट ने ली खास लिस्ट में एंट्री
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > कुश्ती में भारत ने रचा इतिहास, विनेश फोगाट ने ली खास लिस्ट में एंट्री
Sport

कुश्ती में भारत ने रचा इतिहास, विनेश फोगाट ने ली खास लिस्ट में एंट्री

DB News
Last updated: 11/04/2026 1:09 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Paris Olympics 2024: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगिरी के फाइनल में जगह बना ली.

Source : DB News Update

Contents
Paris Olympics 2024: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगिरी के फाइनल में जगह बना ली.2008 ओलंपिक से भारत ने कुश्ती में हर बार जीता मेडलविनेश फोगाट ने इस तरह फाइनल में बनाई जगहअब बस ओलंपिक मेडल का इंतजारप्रतिद्वंदियों भी विनेश की जीत से हुए खुशऔर आखिरी सेकेंड में विनेश ने पलटी बाजी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Vinesh Phogat In Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला कुश्ती 50 किलोग्राम कैटेगिरी के फाइनल में जगह बनाई. विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन को 5-0 से हराकर फाइनल की तरफ कदम बढ़ाया. इस जीत के साथ विनेश ने भारत के लिए एक और मेडल कंफर्म कर दिया. वहीं इस जीत के साथ विनेश ने भारत के 16 सालों का सिलसिला भी बरकरार रखा है. दरअसल, पिछले 16 सालों से भारत ने कुश्ती में ओलंपिक पदक ज़रूर जीता है.

2008 ओलंपिक से भारत ने कुश्ती में हर बार जीता मेडल

भारत ने भले ही 2008 से अब तक हर ओलंपिक में कुश्ती में मेडल ज़रूर जीता है, लेकिन एक बार भी गोल्ड हाथ नहीं आ सका है. हालांकि इस बार विनेश फोगाट से गोल्ड की उम्मीद है. अगर विनेश गोल्ड ले आती हैं, तो वह ओलंपिक में भारत के लिए कुश्ती में गोल्ड जीतने वाली पहली पहलवान बन जाएंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज विनेश के हाथ क्या लगता है.

विनेश फोगाट ने इस तरह फाइनल में बनाई जगह

बता दें कि विनेश फोगाट 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगिरी में मैदान पर उतरी थीं. बीते मंगलवार (06 अगस्त) विनेश मैदान पर आईं. उन्होंने सबसे पहला मुकाबला राउंड-16 का खेला, जिसमें उनका सामना जापान की युई सुसाकी से हुआ. विनेश ने युई सुसाकी को 3-2 से हराकर अगले यानी क्वार्टर फाइनल राउंड में जगह बनाई. क्वार्टर फाइनल में विनेश का सामना यूक्रेन की ओक्साना लिवाच से हुआ. विनेश ने ओक्साना को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.

फिर सेमीफाइनल में विनेश की भिड़ंत क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन से हुई. युस्नीलिस को विनेश ने 5-0 से हराकर फाइनल में कदम रख दिया. फाइनल में पहुंचने के साथ उन्होंने भारत के लिए मेडल भी कंफर्म कर दिया. अब विनेश गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला युनाइटेड स्टेट्स की सारा हिल्डेब्रांट से खेलेंगी.

अब बस ओलंपिक मेडल का इंतजार

विनेश के पास ओलंपिक छोड़ हर बड़े खेल का पदक है. इसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, एशियाई खेल का खिताब, विश्व चैंपियनशिप के दो कांस्य के साथ एशियाई चैम्पियनशिप के आठ पदक शामिल हैं. वह रियो और टोक्यो ओलंपिक में हालांकि पदक नहीं जीत सकी थी. भारत के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र दहिया ने अंतिम पंघाल के ड्रॉ के लिए रवाना होने से पहले कहा,”यह एक चमत्कार है, विनेश ने आज जो किया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है. निशा की चोट के कारण सोमवार का दिन बहुत दुखद था, लेकिन विनेश ने उस दर्द को कुछ कम किया है.”

प्रतिद्वंदियों भी विनेश की जीत से हुए खुश

जापान की पहलवान के खिलाफ जीत के बाद सिर्फ भारतीय खेमा ही नहीं बल्कि ड्रॉ के इस हाफ में शामिल अन्य पहलवान भी जश्न मना रहे थे. विनेश के खिलाफ अंतिम आठ में 5-7 की करीबी हार के बाद लिवाच ने कहा,”विश्व चैंपियन के बाहर होने के बाद, मुझे लगा कि अब मेरे पास बेहतर मौका होगा लेकिन विनेश बहुत मजबूत थी. मैंने पूरा दमखम लगाने की कोशिश की लेकिन मैं कुछ गलतियां भी कर बैठी.”

और आखिरी सेकेंड में विनेश ने पलटी बाजी

सुसाकी के पास विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखिरी कुछ सेकेंड से पहले तक 2-0 की बढ़त थी. विनेश अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी नौ सेकेंड में जापान की चैम्पियन पहलवान को टेकडाउन कर दो अंक हासिल करने में सफल रही. जापान की टीम ने इसके खिलाफ अपील भी की लेकिन रेफरी ने वीडियो रीप्ले देखने के बाद उसे खारिज कर दिया जिससे विनेश को एक और अंक मिला और उन्होंने 3-2 से जीत हासिल कर ली.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हरियाली तीज पर आज किन राशियों पर रहेगी शिव की कृपा, पढ़ें…
Next Article धार्मिक पर्यटन टूरिज्म पैकेज से चलेंगी बसें, स्थानीय टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?