By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘हस्ताक्षर अंग्रेजी में करते हैं और तमिल पर गर्व’- पीएम मोदी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘हस्ताक्षर अंग्रेजी में करते हैं और तमिल पर गर्व’- पीएम मोदी
National

‘हस्ताक्षर अंग्रेजी में करते हैं और तमिल पर गर्व’- पीएम मोदी

DB News
Last updated: 24/03/2026 1:19 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज दोगुना किया है. क्या है ब्रिज की खासियत सबकुछ जानें…

Source : MEDIA

Contents
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज दोगुना किया है. क्या है ब्रिज की खासियत सबकुछ जानें…‘तमिल भाषा में जारी करें मेडिकल कोर्स’राम हम सभी को एकजुट करने वाली शक्ति हैं2019 में पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का किया था शिलान्यास2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिजतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अनुपस्थित

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

PM bridge inaugurated Rameshwaram : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (6 अप्रैल,2025) को रामेश्वरम में नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि ”तमिलनाडु के मंत्री तमिल भाषा को लेकर गर्व की बात करते हैं, लेकिन मुझे लिखे गए उनके पत्र और उसमें हस्ताक्षर अंग्रेजी में ही होते हैं.” पीएम ने सवाल पूछते हुए कहा, ”वे तमिल भाषा का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं? उनका तमिल को लेकर गर्व कहां चला जाता है?”
पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए भाषा विवाद को तूल देने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनकी पार्टी डीएमके पर निशाना साधा.

‘तमिल भाषा में जारी करें मेडिकल कोर्स’

पीएम मोदी ने तमिलनाडु सरकार से अपील करते हुए कहा, “तमिलनाडु में 1400 से ज्यादा जनऔषधि केंद्र हैं. यहां 80 फीसदी डिस्काउंट पर दवाएं मिलती हैं. इससे भी तमिलनाडु के लोगों की 7 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई. देश के नौजवानों को डॉक्टर बनने के लिए विदेश जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. इसके लिए बीते सालों में तमिलनाडु को 11 मेडिकल कॉलेज मिले हैं. अब गरीब से गरीब बेटा-बेटी भी डॉक्टर बन सकते हैं. मैं तमिलनाडु सरकार से कहना चाहता हूं कि वे तमिल भाषा में मेडिकल कोर्स जारी करें, ताकि अंग्रेजी न जानने वाले गरीब परिवार के बेटे-बेटी भी डॉक्टर बन सकें.”

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज दोगुना किया है. इतनी तेज ग्रोथ का एक बड़ा कारण हमारा शानदार मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर भी है. बीते 10 वर्षों में हमने रेल, रोड, एयरपोर्ट, पानी, पोर्ट, बिजली, गैस पाइपलाइन, ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब 6 गुना बढ़ाया है.

राम हम सभी को एकजुट करने वाली शक्ति हैं

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी को एकजुट करने वाली शक्ति हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा हम सब पर बना रहे. इससे पहले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा से एक आध्यात्मिक क्षण साझा करते हुए कहा: “थोड़ी देर पहले श्रीलंका से लौटते समय, राम सेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला और, एक दिव्य संयोग के रूप में, यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था। दोनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया। प्रभु श्री राम हम सभी को एकजुट करने वाली शक्ति हैं. उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे.”

2019 में पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का किया था शिलान्यास

बता दें, पीएम मोदी ने 2019 में पंबन ब्रिज का शिलान्यास किया था और 5 साल में यह समुद्र के ऊपर बनकर तैयार हो गया है. पंबन ब्रिज को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. यह डबल ट्रैक वाला ब्रिज हाई-स्पीड ट्रेनों के संचालन के लिए उपयुक्त है, जो इसे तकनीकी रूप से उन्नत बनाता है.

2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज

2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज कई मायनों में खास है. इसमें 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मीटर का एक वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है. यह पुराने ब्रिज से 3 मीटर ऊंचा है, जिससे बड़े जहाज आसानी से गुजर सकेंगे. इसके ढांचे में 333 पाइल हैं, और यह इतना मजबूत बनाया गया है कि वर्षों तक रेल और समुद्री परिचालन सुरक्षित रहेगा.

ब्रिज में एंटी-कोरोजन तकनीक, पॉलीसिलाक्साने पेंट, उन्नत स्टेनलेस स्टील और फाइबर रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है.

इसमें एंटी-कोरोजन तकनीक, पॉलीसिलाक्साने पेंट, उन्नत स्टेनलेस स्टील और फाइबर रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा. इस ब्रिज के निर्माण ने भारत की डिजाइन और सर्टिफिकेशन में तकनीकी श्रेष्ठता को साबित किया है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अनुपस्थित

हालांकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन नीलगिरी में पूर्व व्यस्तताओं के कारण समारोह में अनुपस्थित थे, लेकिन इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद थे. तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, ​​केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री थंगम थेन्नारासु और भाजपा नेता के. अन्नामलाई, सुधाकर रेड्डी, एच. राजा और नैनार नागेंथिरन के साथ-साथ रामनाथपुरम जिला कलेक्टर सिमरनजीत सिंह कहलों मौके पर उपस्थित थे. इसी के साथ साउथ में पीएम ने एन्ट्री मारी है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePM bridge inaugurated RameshwaramPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रामनवमी पर तमिलनाडु को क्या-क्या सौगात देंगे पीएम मोदी
Next Article अनंत अंबानी ने किया द्वारकाधीश के चरणों में नमन, दी रामनवमी की बधाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?