बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि सच्चा हिंदुत्ववादी कभी हिंसा नहीं करेगा. मालेगांव ब्लास्ट और डोनाल्ड ट्रंप पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Pandit Dhirendra Shastri: भगवा आतंकवाद, भगवा आतंकवाद नाम करके एक शब्द निकाला गया था और उसको एक ब्रांड बनाया गया था कि भगवा आतंकवाद है. फिर बाद में उसके काउंटर में लोगों ने अपने अपने तथ्य रखे थे कि भगवा आतंकवाद नहीं होता है.” बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अपने विदेश दौरों, हिंदुत्व, तथाकथित भगवा आतंकवाद और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अपने विचार बेबाकी से रखे. धीरेंद्र शास्त्री इस इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब में अपनी स्पष्ट राय दी. जिसने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने कहा कि हम मुसलमानों के विरोधी नहीं हैं. हम एक विचारधारा के विरोधी हैं.
हिंदुत्व का मतलब अहिंसा और सबको गले लगाना
हिंदूवादी आतंकवादी के सवाल पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा, “जो हिंदुत्ववादी वास्तविक होगा, हिंदुत्व परंपरा को पढ़ेगा, जानेगा, समझेगा, जीवन जिएगा वो कभी हिंसा पर नहीं उतरेगा. हिंदुत्व का मतलब अहिंसा. हिंदुत्व का मतलब सबको गले लगाना है.”

