By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाता है आम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Health > हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाता है आम
HealthOthers

हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाता है आम

DB News
Last updated: 13/03/2026 10:21 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

आम की खेती का समय जल्द आने वाला है,  आपके सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? और आम का इस्तेमाल कितने प्रकार से करने से उसका लाभ मिलेगा? जानें?

Source : DB News Update

Contents
आम की खेती का समय जल्द आने वाला है,  आपके सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? और आम का इस्तेमाल कितने प्रकार से करने से उसका लाभ मिलेगा? जानें?गर्मी के दिनों में पेय पदार्थ लाभकारी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Physical Fitness News: आम में बौर आना प्रारंभ हो गई है. देश में आम की खेती बहुतायत मात्रा में की जाती है. देशी आम में जितनी वेरायटी हैं. उतना उसके लाभ भी बताए गए हैं. खासकर गर्मी के दिनों  में आम का उपयोग किस प्रकार से  किया जाना चाहिए? और उसका इस्तेमाल करने से सेहत पर क्या फर्क पड़ता है? आम के लाभ की जानकारी यदि हर किसी को हो जाए तो बीमारी छूमंतर हो सकती है. यदि आपको आम की खासियत के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आइए हम बता रहे हैं कि आम को कितने प्रकार से उपयोग करके सेहतमंद बन सकते हैं.

तापमान बढ़ने के साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों से खुद को बचाना जरूरी हो जाता है क्योंकि तेज गर्मी में हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ता है. ऐसे में कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जो गर्मी के प्रभाव को प्राकृतिक रूप से कम करते हैं. हाइड्रेटेड रहने में मदद करते हैं, जिससे गर्मी से निपटना आसान हो जाता है. आज जानिए, कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में, जो गर्मी से राहत दिलाती हैं. इससे होने वाले नुकसान से बचाती हैं.

गर्मी के दिनों में पेय पदार्थ लाभकारी

गर्मी के दिनों में पेय पदार्थ अत्यंत लाभकारी बताए गए हैं. उन पेय पदार्थों का इस्तेमाल करके अपनी सेहत सुधार सकते हैं. खासकर गर्मी के दिनों में सत्तू, नारियल पानी, छाछ, लस्सी जैसे पेयपदार्थ सेहत के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं. इनका इस्तेमाल करने से शारीरिक स्फूर्ति तो बनी ही रहती है. साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स का संतुलन भी बनाए रखता है. तरह सामग्री मांसपेशियों का संतुलन बनाने में लाभकारी सिद्ध होती हैं. प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करती हैं. नीबू और नमक भी आपके लिए सेहतमंद साबित हो सकता है. बशर्ते आपको इसका इस्तेमाल करना आाना चाहिए.

आम पना–

कच्चे आम से बनने वाले पना में विटामिन सी और ए पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के बीच असंतुलन के कारण शरीर में पैदा होने वाले तनाव से बचाते हैं। इसके अलावा आम में काफी मात्रा में तरल होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। बिना चीनी का पना ज्यादा फायदेमंद होता है।

लाभ: नमक और कुछ मसाले डालकर बनाया गया यह पेय न केवल इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने में मदद करता है बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में तरल के संतुलन और मांसपेशियों के कार्य करने की क्षमता को सुचारू रखने के लिए जरूरी हैं। इसमें पेक्टिन नाम का घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर करता है। कब्ज से राहत दिलाता है। यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है।

सत्तू

काले भुने चने से बनने वाले इस पेय में पौधों से मिलने वाला प्रोटीन काफी होता है, जिससे शरीर के लिए जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं, जो मांसपेशियों की क्षति को ठीक करने में मदद करते हैं।

लाभ : सत्तू में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ऊर्जा को बनाए रखते हैं। पाचन सुधारते हैं। इसे पानी, नींबू और चुटकी भर नमक के साथ पीने से यह हाइड्रेटिंग ड्रिंक की तरह काम करता है।

छाछ

छाछ प्राकृतिक रूप से शरीर की गर्मी दूर करने के साथ ही पेट को आराम पहुंचाता है। इसमें काफी प्रोबायोटिक्स होता है, जो आंतों की सेहत सुधारता है। इससे पाचन बेहतर होता है।

लाभ : यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है। पसीने के माध्यम से निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स और तरल की कमी को दूर करता है। शरीर को हाइड्रेट रखता है।

नारियल पानी

इसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं, जो शरीर में तरल की मात्रा को संतुलित रखते हैं। डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इसमें कैलोरी बेहद कम होती है।

लाभ : यह प्राकृतिक रूप हाइड्रेट रखने वाला पेय है, जो प्यास बुझाता है। शरीर की गर्मी को शांत रखता है। कम कैलोरी की वजह से यह शुगरी ड्रिंक्स का अच्छा विकल्प हो सकता है।

ये भी आजमाएं : इसके अलावा कोकम शर्बत, बेल का शर्बत, तरबूज, ककड़ी और पुदीना आदि का सेवन भी गर्मी से बचाव में मदद करते हैं।

You Might Also Like

कथावाचक इंद्रेश ने शिप्रा संग लिए सात फेरे

Aadhaar App नया वर्जन लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे

सरयूपारीण ब्राह्मण अपनी गोत्रावली का विवरण जानें….

गोदावरी की तट पर 2027 में आयोजित होगा कुंभ

Health care की सुविधाएं सुनिश्चित करने में MP सबसे आगे- नड्डा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रोहिणी नक्षत्र में पड़ रही शनि जयंती
Next Article स्मार्ट वर्क को ही बेस्ट वर्क मानती है जेन-जी की युवा पीढ़ी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?