RSS चीफ मोहन भागवत नागपुर में कठाले कुल सम्मेलन में जनसंख्या वृद्धि दर को लेकर बोले जिसकी 2.1% से नीचे जनसंख्या गई तो वह समाज नष्ट हो जाता है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
RSS News : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘जनसंख्या वृद्धि दर 2.1% से नीचे नहीं होनी चाहिए. इसके लिए 2 की बजाय 3 बच्चे पैदा करें. देश की जनसंख्या नीति 1998-2002 में तय की गई थी. इसके मुताबिक, किसी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे चली जाती है, तो वह समाज नष्ट हो जाएगा.’ भागवत 2021 से 2022 के बीच जनसंख्या को लेकर 3 बार बयान दे चुके हैं.
भारत की जनसंख्या पर UN क्या कहता है
UN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी 2062 में अपने पीक पर होगी. तब देश में 1.70 अरब लोग होंगे. साल 2062 में जनवरी और जुलाई के बीच जनसंख्या में गिरावट शुरू हो जाएगी. 2062 में जनसंख्या में करीब 2.22 लाख लोग जुड़ेंगे. 2063 में देश में करीब 1.15 लाख लोगों की मौत होगी. 2064 में 4.37 लाख और 2065 में 7.93 लाख मौतें होंगी.

