By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘2034 तक CM रहेंगे फडणवीस’, बावनकुले की टिप्पणी, शिंदे का एक शब्द में जवाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > ‘2034 तक CM रहेंगे फडणवीस’, बावनकुले की टिप्पणी, शिंदे का एक शब्द में जवाब
Maharashtra

‘2034 तक CM रहेंगे फडणवीस’, बावनकुले की टिप्पणी, शिंदे का एक शब्द में जवाब

DB News
Last updated: 19/04/2026 10:26 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि CM देवेंद्र फडणवीस 2034 तक CM बने रहेंगे. इस पर शिवसेना नेता रामदास कदम बोले कि चाहें तो 2080 तक रहें, कोई आपत्ती नहीं.

Source : DB News Update

Contents
महाराष्ट्र BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि CM देवेंद्र फडणवीस 2034 तक CM बने रहेंगे. इस पर शिवसेना नेता रामदास कदम बोले कि चाहें तो 2080 तक रहें, कोई आपत्ती नहीं.मोदी-फडणवीस के नेतृत्व में होगा महाराष्ट्र का विकासएकनाथ शिंदे की ऐसी रही प्रतिक्रियामुख्यमंत्री पद को लेकर वरिष्ठ नेता विचार-विमर्श कर रहे हैं.‘हर कोई फडणवीस को सीएम बनाना चाहता है’शिवसेना का क्या रुख है?कनाथ शिंदे का छोटा लेकिन साफ संदेशचाहें तो 2080 तक रहें- शिवसेनाशिंदे और फडणवीस के बीच विवाद के दावे में कितनी सच्चाई?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Maharashtra Politics: मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने शुक्रवार (25 अप्रैल) को कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने ‘विकसित महाराष्ट्र’ का जो संकल्प तैयार किया है, उसे पूरा करने के लिए अगले 9 साल तक उनके नेतृत्व की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) राज्य के अब तक के ‘सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री’ हैं और वे 2034 तक इस पद पर बने रहेंगे.

मोदी-फडणवीस के नेतृत्व में होगा महाराष्ट्र का विकास

चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र की लंबे समय तक चलने वाली विकास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि फडणवीस की निरंतर नेतृत्व क्षमता उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनिवार्य है. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में केंद्र में और फडणवीस के रूप में राज्य में दोहरे इंजन की सरकार है. इस दोहरे नेतृत्व से महाराष्ट्र एक विकसित राज्य बनेगा.”

एकनाथ शिंदे की ऐसी रही प्रतिक्रिया

जब पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बावनकुले की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने संक्षिप्त रूप से कहा, ‘शुभकामनाएं.’ शिंदे शिवसेना के प्रमुख हैं, जो बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन का हिस्सा है.

मुख्यमंत्री पद को लेकर वरिष्ठ नेता विचार-विमर्श कर रहे हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘मुख्यमंत्री पद को लेकर वरिष्ठ नेता विचार-विमर्श कर रहे हैं. जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री पद पर चर्चा का जवाब जल्द ही मिल जाएगा. महायुति में शामिल तीनों दलों के नेता मिलकर फैसला करेंगे। वरिष्ठों की चर्चा चल रही है.’
फडणवीस ने यह भी बताया कि पहले मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा, फिर मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे. फडणवीस पहले संभाजीनगर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर नागपुर में एक अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे दिल्ली जा सकते हैं, जहां वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं.

‘हर कोई फडणवीस को सीएम बनाना चाहता है’

महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि बीजेपी में हर कोई देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है. बावनकुले ने कहा, ‘महायुति में शामिल सहयोगी दलों के कार्यकर्ता अपने नेताओं को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. तीनों दलों के नेता बैठकर फैसला करेंगे. बीजेपी कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से कभी नाराज नहीं होता. उनका फैसला अंतिम होता है. पार्टी नेता सही फैसला लेते हैं. महायुति के मुख्यमंत्री जल्द ही शपथ लेंगे.’ बावनकुले ने यह भी याद दिलाया कि जब उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को धोखा दिया था, तो उन्हें सरकार बनाने में डेढ़ महीना लग गया था.

शिवसेना का क्या रुख है?

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि उनका खेमा महायुति के साथ है. फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो भी वे उद्धव ठाकरे की तरह अलग नहीं होंगे. म्हस्के ने बुधवार को कहा, ‘हम उद्धव ठाकरे नहीं हैं जो मुख्यमंत्री पद नहीं मिलने पर चले जाएंगे.’ 23 नवंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में महायुति ने 288 में से 234 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की.

कनाथ शिंदे का छोटा लेकिन साफ संदेश

जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बावनकुले के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने संक्षिप्त में कहा, “शुभकामनाएं.” गौरतलब है कि शिंदे शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख हैं और महायुति सरकार का हिस्सा हैं. उन्होंने जून 2022 से नवंबर 2024 तक मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था. महायुति की जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया.

चाहें तो 2080 तक रहें- शिवसेना

इस पूरे मामले पर शिवसेना नेता रामदास कदम ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “अगर फडणवीस 2080 तक भी मुख्यमंत्री बने रहते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं. हमारी शुभकामनाएं फडणवीस, बावनकुले और शिंदे—ऑल तीनों के साथ हैं. हम सब एकजुट हैं और कोई भी हमारे बीच फूट डालने में सफल नहीं होगा.”

शिंदे और फडणवीस के बीच विवाद के दावे में कितनी सच्चाई?

देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच शीत युद्ध का दावा मीडिया में पिछले कई महीनों से किया जा रहा है. हालांकि, दोनों अक्सर ही कई सार्वजनिक मंच पर साथ नजर आते रहे हैं और किसी तरह की विवाद की बात से भी इनकार करते रहे हैं. महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनाए जाने से संतुष्ट नहीं हैं. दूसरी ओर संजय राउत का दावा है कि शिंदे का कद लगातार कम किया जा रहा है और उन्होंने इसकी शिकायत गृहमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह से भी की है.

देवेंद्र फडणवीस की महाराष्ट्र की राजनीति में इस वक्त बीजेपी का सबसे कद्दावर चेहरा हैं और उनके कामकाज और चुनावी जीत की चर्चा ने उन्हें राष्ट्रीय फलक पर भी ला दिया है. फडणवीस की तारीफ इससे पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी कर चुकी हैं. सुप्रिया ने इस सरकार का सबसे कर्मठ और उत्साही नेता बताया था. शरद पवार भी कुछ मौकों पर फडणवीस की तारीफ कर चुके हैं.

You Might Also Like

भाजपा दूसरों के बच्चे चुराती है- उद्धव

NCP के नेता का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम सहित 6 की मौत

BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका

उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का इंतजार खत्म

AI के जरिए होगी नासिक कुंभ मेला-2027 की निगरानी

TAGGED:Chandrashekhar BawankuleDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDevendra Fadnavisdivya bhumi updateMaharashtra Politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article MP पुलिस अब सांसद-विधायकों को करेगी सैल्यूट
Next Article पेट्रोल से भरे दो रेल टैंकर में देर रात लगी आग, जनहानि नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?