कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली की मंडी पहुंचे थे. उन्होंने यहां महिलाओं और साग बिक्रेतओं से बात की.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “लहसुन कभी ₹40 था, आज 400 रुपये है. बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट – कुंभकरण की नींद सो रही सरकार.” वीडियो में राहुल गांधी सब्जीवाले से लहसुन का भाव पूछते नजर आ रहे हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को सरकार पर महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘लोग महंगाई से जूझ रहे हैं और अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में समझौता करने को मजबूर हैं, जबकि सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है.’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली की सब्जी मंडी पहुंचे थे. उन्होंने यहां महिलाओं और सब्जी वालों से बात की. राहुल ने कहा, ‘लहसुन की कीमत 40 रुपए से 400 रुपए पहुंच गई है. जनता महंगाई से परेशान है.’
उन्होंने हरी मटर, गाजर और फूलगोभी जैसी अन्य सब्जियों की कीमतों में भी वृद्धि का जिक्र किया. सोनू ने बताया कि हरी मटर की कीमत 50-60 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 100 रुपये हो गई है. गाजर और फूलगोभी, जो पहले 30 रुपये किलो थी, अब 50-60 रुपये किलो हो गई हैं.
राहुल मोची, मैकेनिक और ट्रक ड्राइवर से भी मिल चुके
राहुल गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस में 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे. लौटते वक्त राहुल ने अचानक अपना काफिला एक मोची की दुकान पर रुकवा लिया. 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की थी. 23 मई 2023 को अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक यात्रा की थी, 50 किमी के सफर में राहुल ड्राइवर के पास बैठे थे.
20 रुपए किलो मटर ने सबको हिला दिया है
राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं एक सब्जी बाजार गया था और ग्राहकों के साथ खरीदारी करते हुए मैंने उनसे यह जानने की कोशिश की कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने कैसे सभी को परेशान किया है.
मैंने लहसुन, मटर, मशरूम और दूसरी सब्जियों के दामों पर चर्चा की और लोगों के असली अनुभवों को सुना। 400 रुपए किलो लहसुन और 120 रुपए किलो मटर ने सभी के बजट को हिला दिया है. लोग क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे, यह सोचने वाली बात है. राहुल ने कहा कि लोगों के लिए बचत करना मुश्किल हो गया है. कुछ लोगों के लिए तो रिक्शे के किराए से लेकर खाने का खर्च पूरा करना भी कठिन हो गया है. राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि अगर वे भी महंगाई का असर महसूस कर रहे हैं तो अपने अनुभव शेयर करें.
सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे राहुल
राहुल गांधी गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस में 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। लौटते वक्त राहुल ने अचानक अपना काफिला एक मोची की दुकान पर रुकवा लिया. गाड़ी से उतरकर राहुल मोची राम चैत की दुकान पर पहुंचे. चप्पल की सिलाई की. उनसे पूछा कि जूते कैसे बनाते हो.
कब कहां गए राहुल गांधी
- राहुल गांधी ने गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इसका वीडियो और 4 फोटो अपने X हैंडल पर शेयर किए। साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है.
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले साल मई में अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया. दरअसल, वे दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं.
- राहुल गांधी ने पिछले साल जून में दिल्ली के करोल बाग के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. एक फोटो में राहुल के हाथ में टू व्हीलर का कोई पार्ट दिखाई दे रहा है. उनके सामने एक बाइक खुली हुई है. साथ में कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं.

