भारत में रहने वाले 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग नागरिकों को अब पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा
By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी
PM News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9वें आयुर्वेद दिवस पर 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की. इससे 6 करोड़ बुजुर्गों को फायदा मिलेगा। दरअसल, सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का विस्तार किया और इसमें बुजुर्गों को शामिल किया.
दिल का दर्द बयां नहीं कर पाऊंगा : मोदी
मैं दिल्ली और बंगाल के बुजुर्गों से क्षमा मांगता हूं कि उनकी सेवा नहीं कर पाऊंगा. इसका कारण- इन दोनों राज्यों की सरकार इस योजना से नहीं जुड़ रही। माफी मांगता हूं कि देशवासियों की सेवा कर पा रहा हूं, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ दिल्ली-बंगाल में सेवा नहीं करने दे रहा. मेरे दिल में कितना दर्द होता है, मैं शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा.
12,850 करोड़ के कामो का आज लोकार्पण तथा शिलान्यास किया
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को कई तरह की विश्व स्तरीय मेडिकल सुविधाएं प्रदान की है. जिसमे उन्होंने लगभग 12,850 करोड़ रूपए के कामो की सौगात देश को दी है. पीएम ने मेडिकल के क्षेत्र में किये गए विस्तार से संबधित 12,850 करोड़ रुपयों के कामो का आज लोकार्पण तथा शिलान्यास किया है. यह आयोजन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में आयोजित किया गया था.

