By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: महाकुंभ 2025 में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के पार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttar Pradesh > महाकुंभ 2025 में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के पार
Uttar Pradesh

महाकुंभ 2025 में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के पार

DB News
Last updated: 18/04/2026 12:24 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, विश्व की सबसे दिव्य और भव्य आध्यात्मिक यात्रा

Source : DB News Update  

Contents
महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, विश्व की सबसे दिव्य और भव्य आध्यात्मिक यात्रावाराणसी और अयोध्या में दर्शनार्थियों की कतारजो घाट नजदीक हो वहीं करें स्नान- सीएमसही साबित हुआ योगी सरकार का अनुमानस्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ पार जाने की संभावनामौनी अमावस्या पर 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नानराष्ट्रपति सहित कई वीआईपी लोगों ने संगम में डुबकी लगाई

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Mahakumbh Magh Purnima Snan: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है. प्रयागराज में स्नानार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. विश्व की सबसे दिव्य व आध्यात्मिक यात्रा में 45 करोड़ से ज्यादा लोग प्रयागराज पहुंचकर स्नान कर लिया है. यहां करीब 10 लाख कल्पवासी रुके हुए हैं और श्रद्धालुओं का आनाजाना लगातार जारी है. इस बीच बिहार और मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में जाम है. वहीं प्रयागराज जिले की सीमाओं पर भी जाम लगा हुआ है. वहीं 12 फरवरी, 2025 को माघी पूर्णिमा के स्नान के दृष्टिगत ‘प्रयागराज महाकुम्भ’ में ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. मेला क्षेत्र में सुचारु रूप से श्रद्धालुओं का स्नान संपन्न कराने के लिए दिनांक 11 फरवरी 2025 को प्रात: 4:00 बजे से आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त संपूर्ण मेला क्षेत्र No Vehicle Zone रहेगा.

वाराणसी और अयोध्या में दर्शनार्थियों की कतार

महाकुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी और अयोध्या में दर्शन करने के लिये जा रहे हैं. इससे इन दोनों नगरों की भी यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. बाद में, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार शाम को कहा कि ‘जाम की कोई स्थिति नहीं है.’ सूचना निदेशक शिशिर ने प्रयागराज जिले के बालसन चौराहा, मजार चौराहा, कलश चौराहा, इंडियन चौराहा, लखनऊ-प्रयागराज मार्ग, रीवा-प्रयागराज मार्ग और चित्रकूट-प्रयागराज मार्ग समेत विभिन्न इलाकों में यातायात की आवाजाही के वीडियो भी साझा किए.

जो घाट नजदीक हो वहीं करें स्नान- सीएम

सीएम ने महाकुम्भ से जुड़े सभी अधिकारियों को मेला क्षेत्र में बसंत पंचमी जैसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति महाकुम्भ का हिस्सा बनना चाहता है, उसे किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए. साथ ही, श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रयाग में वह जिस घाट के नजदीक हों, वहीं स्नान कर लें, सभी मां गंगा के ही घाट हैं.

सही साबित हुआ योगी सरकार का अनुमान

योगी सरकार का अनुमान जताया था कि पूरे महाकुंभ में कुल 45 करोड़ से ज्यादा लोग आएंगे. स्नानार्थियों के जोश और उत्साह में नहीं दिख रही. श्रद्धालुओं की जो भारी भीड़ महाकुंभ पहुंच रही है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार स्नान का नया रिकॉर्ड बनेगा. श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं. सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है उसमें स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा.

स्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ पार जाने की संभावना

सीएम योगी ने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी. उनका यह आंकलन महाकुंभ के समापन से 15 दिन पहले ही सच साबित हो गया. मंगलवार की सुबह 8 बजे ही महाकुम्भ में 45 करोड़ स्नानार्थियों की संख्या पार हो गई. मंगलवार को सुबह 8 बजे तक करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई, जिसके साथ ही महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ पार हो गई. अभी महाकुंभ को 15 दिन और दो महत्वपूर्ण स्नान बचे हुए हैं. जिस भारी तादाद में श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं, उसे देख पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ के ऊपर जा सकती है.

मौनी अमावस्या पर 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

इस बार महाकुंभ में सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या के दिन पवित्र स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था. एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. वहीं बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया. माघ पूर्णिमा से पहले भी प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम तट पर पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं.

राष्ट्रपति सहित कई वीआईपी लोगों ने संगम में डुबकी लगाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं.

You Might Also Like

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!

अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर काशी लौटे, उन्होंने कहा वक्त बताएगा कि किसकी जीत हुई और किसकी हार”

माघ मेला शाही स्नान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ जाने से प्रशासन ने रोका

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateMahakumbh Magh Purnima Snan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article AI से लेकर न्यूक्लियर एनर्जी जैसे विषयों पर पीएम मोदी की चर्चा
Next Article आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?