बिहार का सीवान में भूकंप की तीव्रता 4.0 थी, वहीं पुरी में लगे झटकों ने लोगों को डरा दिया.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Earthquke in Bihar-Odisha: दिल्ली समेत यूपी और हरियाणा के कई जिलों में सोमवार (17 फरवरी) की सुबह भूकंप आया. भूकंप के इन जोरदार झटकों ने लोगों को डरा दिया. जो लोग नींद में थे उनकी नींद खुल गई और वो अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. दिल्ली-एनसीआर के बाद बिहार और ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, बिहार में सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके लगे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी. इसका केंद्र सीवान में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था. सीवान के आसपास के जिलों में भूकंप के झटके की कोई सूचना नहीं है. इस भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

