महाकुंभ में तमाम सेलेब्स ने भी आस्था की डुबकी लगाई है. अब तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी पत्नी संग महाकुंभ पहुंचकर पवित्र स्नान किया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Maha Kumbh 2025: पवन कल्याण ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर महाकुंभ की तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में वे पत्नी संग घाट की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वे पवित्र स्नान के बाद अपनी पत्नी एना की मांग भरते हुए दिख रहे हैं.
साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम भी बीते दिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले में पत्नी एना लेझनेवा संग पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भई पत्नी संग त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. इसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं.
पवन कल्याण महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए अपनी बीवी एना और बेटे अकीरा नंदन के साथ पहुंचे थे. पवन कल्याण और उनकी पत्नी एना ने पवित्र स्नान करने से पहले गंगा मैया को हाथ जोड़कर नमस्कार किया.
पवन कल्याण की पत्नी ने भी पति संग गंगा मैया की आरती की.


