संगम पर भगदड़ में 30 और बाकी जगह 7 श्रद्धालु मारे गए
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Mahakumbh stampede : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ का जिक्र करते हुए जवाब दिया. योगी ने बताया कि उस दिन 37 लोगों की मौत हुई. संगम तट पर भगदड़ की चपेट में 66 श्रद्धालु आए, जिनमें 30 की मौत हुई थी. वहीं प्रयागराज में अलग-अलग जगहों पर कुछ प्रेशर पॉइंट बने हुए थे, वहां भी 7 लोगों की मौत हुई थी. बता दें कि विपक्ष द्वारा लगातार सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था कि मौनी अमावस्या के दिन हुई मौत का आंकड़े का खुलासा होना चाहिए.
संगम का जल नहाने और आचमन लायक
योगी ने कहा कि ‘संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है. पानी शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा. UP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है.’ दरअसल, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि संगम में गंगा-यमुना का पानी स्नान लायक नहीं है. पानी में सैंपल में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है. महाकुंभ में अब तक करीब 57 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं.

