By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कर्क, तुला और मकर के लिए परेशानी वाला है दिन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कर्क, तुला और मकर के लिए परेशानी वाला है दिन
Religion

कर्क, तुला और मकर के लिए परेशानी वाला है दिन

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:05 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE
ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 26 जून का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल

By : P. Pradeep Mishra
Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज बुधवार, 26 जून 2024 के दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. साथ ही आज धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन विष्कुम्भ, प्रीति और आयुष्मान योग भी रहेगा.

आज राहुकाल का समय दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 02 बजकर 10 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार सुबह 10:48 तक धनु उसके बाद मकर राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, मिथुन वालों का दिन बढ़िया रहेगा. तुला राशि वालों के खर्च में बढ़ोतरी होगी वहीं मीन के लिए भी दिन परेशानी वाला रहेगा.

ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन –

मेष राशि (Aries):
व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. उनकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं. परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा, जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी. घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को परिवार की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.

वृषभ राशि (Taurus):
आज अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण थोड़ा तनाव में रहेंगे. जीवनसाथी द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें समय रहते पूरा करना होगा. विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं, जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है.

मिथुन राशि (Gemini):
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा, क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा,नहीं तो कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी, लेकिन कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका लाभ नहीं मिलेगा.

कर्क राशि (Cancer):
विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं. अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी. कारोबार में कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा.

सिंह राशि (Leo):
नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी इच्छा पूरी होगी. मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन आप उसे धैर्य बनाकर करें तो वह उसे समय से पूरा करने में सफल रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है. व्यापारिक मामलों में पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा. आर्थिक परेशानियों का आपको हल मिलेगा. आप आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे. मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं. नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा, इसलिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

तुला राशि (Libra):
संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से बजट डगमगा सकता हैं, इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी. पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे. स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा,जिसके कारण परिवार के सदस्य नाखुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है. आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे,जिससे मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है. यदि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक निजात मिलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे,जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius):
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी. नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसमें वह कामयाब अवश्य होंगे. कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है. यदि परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई कलह चल रही है,तो उसे माफी मांग कर सुलझाना होगा.

मकर राशि (Capricorn):
साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी,उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी. आज पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें.

कुम्भ दैनिक राशि:
कार्यक्षेत्र में आप रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे. परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है. आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी जिसके कारण सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे.

मीन राशि:
आज का दिन धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य सिर दर्द बन सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं. छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article स्पीकर चुनाव से पहले ममता ने बढ़ाई NDA की टेंशन
Next Article व्हाइट एंड रेड टाइगर जंगल सफारी पर लगेगा तीन माह का ब्रेक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?