औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद पहले से ज्यादा गहरा गया. नागपुर के महाल में सोमवार (17 मार्च) की शाम को बवाल हो गया.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Nagpur Violence : महाराष्ट्र के नागपुर में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना का आंदोलन शुरू हो गया है. मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद अब पहले से ज्यादा गहरा गया है. शाम होते होते नागपुर में तनाव हो गया. उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. गाड़ियों में आग लगा दी. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शांति की अपील की है और कहा कि मैं प्रशासन के संपर्क में हूं. दिन में हिंदुवादी संगठनों ने औरंगेजब की कब्र को हटाने को लेकर प्रदर्शन किया था. शाम में नागपुर में दो गुटों में टकराव के बाद तनाव की स्थिति हो गई. पुलिस हालात को काबू में करने के लिए फ्लैगमार्च कर रही है और उपद्रवियों की धड़पकड़ भी शुरू कर दी है.
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू?
नागपुर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि हिंसा के भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू है. नागपुर शहर के पुलिस जोन 3, जोन 4 और जोन 5 में संचार बंदी लागू की गई है. वहीं मेडिकल कारण छोड़कर 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक है. फिलहाल इलाके में शांति है.
कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. मेरे पैर में भी हल्की चोट आई
नागपुर DCP अर्चित चांडक ने कहा- गलतफहमी के कारण यह घटना हुई है। स्थिति कंट्रोल में है. सभी से अपील है कि बाहर न निकलें. पत्थरबाजी न करें. कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. मेरे पैर में भी हल्की चोट आई. इधर, छत्रपति संभाजी नगर में एहतियातन औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जिले के SP ने बताया कि SRPF की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात कर दिए गए हैं.
कैबिनेट मंत्री बावनकुले नागपुर रवाना
सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से अपने आधिकारिक निवास ‘सागर’ में आधे घंटे तक बैठक की. इसके बाद बावनकुले नागपुर के लिए रवाना हो गए. सीएम ने उन्हें कल घटना पर रिपोर्ट सौंपने को कहा है. बावनकुले नागपुर के संरक्षक मंत्री हैं. वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक हैं.
घरों में पत्थर फेंके गए यह घटना चिटनिस पार्क और महल इलाके में हुई
पुलिस बोली- हजारों की भीड़ आई, घरों में पत्थर फेंके गए यह घटना चिटनिस पार्क और महल इलाके में हुई. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चिटनिस पार्क से शुक्रवारी तलाव रोड बेल्ट हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित थी, जहां दंगाइयों ने कुछ चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया.
घरों पर भी पत्थर फेंके गए. पुलिस हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही है.
नागपुर में दंगे की घटना के बाद मुंबई में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी
नागपुर में दंगे की घटना के बाद मुंबई में सुरक्षा बढाई गई नागपुर में दंगे की घटना के बाद मुंबई में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मालवणी, भिंडी बाजार, कुर्ला, शिवाजी नगर-मानखुर्द और अंटॉपहिल जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थानीय पुलिस को सतर्क कर दिया गया. मुंबई पुलिस ने भी विभिन्न इलाकों के सभी धर्मों के प्रमुख लोगों से संपर्क कर किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं रखने की अपील की है.
VHP बजरंग दल ने की थी औरंगजेब कब्र हटाने की मांग
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) में स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने का मामला तूल पकड़ने लगा है. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने महाराष्ट्र सरकार से इसे जल्द हटाने की मांग की है. विवाद के बीच कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) महाराष्ट्र और गोवा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद शेंडे ने औरंगजेब की कब्र को गुलामी का प्रतीक बताया. उन्होंने सोमवार को कहा- औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को मारने से पहले 40 दिनों तक यातना दी थी. ऐसे क्रूर शासक का निशान क्यों रहना चाहिए.
उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक कार्यक्रम में कहा- क्रूर औरंगजेब के बर्बर विचारों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उस विचार को वहीं कुचल दिया जाएगा. लेकिन यह मामला कितना गंभीर होता जा रहा है? यह चिंतनीय है.

