By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: इजराइल का गाजा पर बड़ा हमला, ब्रिगेडियर समेत 250 की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > इजराइल का गाजा पर बड़ा हमला, ब्रिगेडियर समेत 250 की मौत
International

इजराइल का गाजा पर बड़ा हमला, ब्रिगेडियर समेत 250 की मौत

DB News
Last updated: 12/10/2026 9:23 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश के बाद गाजा पट्टी में एक बार फिर से जोरदार हवाई हमला किया. इस हमले में 250 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए.

Source : DB News Update

Contents
इजरायली रक्षा बल (IDF) ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश के बाद गाजा पट्टी में एक बार फिर से जोरदार हवाई हमला किया. इस हमले में 250 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए.250 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए57 दिनों तक शांति रहीगाजा में 5 में से 1 व्यक्ति भुखमरी की चपेट में आ सकता हैगाजा से 40 किमी की दूरी पर अनाज का स्टॉकनरसंहार को रोकने के लिए दबाव बढ़ाने की अपीलगाजा में युद्धविराम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की अपीलहमास को खत्म करने के लिए जंग जारी रखेंगे- नेतन्याहू

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Israel Airstrike in Gaza Strip : इजरायल ने गाजा पट्टी में एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया है. मंगलवार (18 मार्च) को सुबह हुए इजरायली एयर स्ट्राइक से पूरी गाजा पट्टी थर्रा गई. इजरायल का ये हमला पिछले 15 महीनों के सबसे भीषण हमलों में है. इस हमले के साथ गाजा में 57 दिनों की शांति के बाद फिर से खूनी खेल शुरू हो गया.

250 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस इजरायल के ताजा हमलों में हमास के मंत्री, ब्रिगेडियर समेत 250 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल के इस भीषण हमले के साथ इजरायल और गाजा के बीच युद्धविराम समझौता टूट चुका है.

57 दिनों तक शांति रही

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजा में करीब 57 दिनों से शांति थी. लेकिन अचानक शुरू हुए हमले से सभी सख्ते में आ गए हैं. क्योंकि खूनी संघर्ष की ऐसी उम्मीद बहुत कम थी. लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका.

गाजा में 5 में से 1 व्यक्ति भुखमरी की चपेट में आ सकता है

गाजा में बीते 19 महीनों से जारी जंग के बीच 5 लाख लोगों पर भुखमरी का संकट पैदा हो गया है. गाजा के हालात पर 12 मई को संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट पेश की थी. इसके मुताबिक अगर इजराइल पाबंदियां नहीं हटाता है तो गाजा में हर 5 में से 1 व्यक्ति भुखमरी की चपेट में आ सकता है. साथ ही 21 लाख लोगों को अकाल का सामना भी करना पड़ सकता है. अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इजराइल-हमास संघर्ष में अब तक 61 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

गाजा से 40 किमी की दूरी पर अनाज का स्टॉक

UN के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कहा कि उनके पास खाने का स्टॉक खत्म हो गया है. ज्यादातर बेकरियां और दान से चलने वाले किचन बंद हो चुके हैं. गाजा के लिए UN के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के डायरेक्टर एंटोनी रेनार्ड के मुताबिक इस इलाके की आबादी को खिलाने के लिए जरूरी भोजन इजराइल, मिस्र और जॉर्डन के गोदामों में पड़े हैं. ये गोदाम गाजा से महज 40 किमी दूर हैं। रेनार्ड ने कहा कि गाजा में WFP के गोदाम खाली हैं और एजेंसी अब 10 लाख लोगों को भोजन मुहैया कराने के बजाय सिर्फ सिर्फ 2 लाख लोगों का ही भोजन बना पा रही है.

नरसंहार को रोकने के लिए दबाव बढ़ाने की अपील

UN और यूरोपीय देशों ने इजराइल से गाजा पट्टी में भुखमरी और अकाल की स्थितियों से निपटने के लिए गाजा को खाना पहुंचाने पर लगी रोक को जल्द खत्म करने की मांग की है. अगर इजराइल ने सैन्य कार्रवाई बढ़ाई, तो ज्यादातर लोगों को खाना, पानी, आश्रय और दवाइयां नहीं मिलेंगीं. अरब लीग शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं ने गाजा में युद्धविराम की मांग रखी. इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को अरब लीग शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई. इस सम्मेलन में शामिल हुए स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने गाजा में नरसंहार को रोकने के लिए दबाव बढ़ाने की अपील की.

गाजा में युद्धविराम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की अपील

वहीं UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि हमें अब एक स्थायी युद्धविराम की जरूरत है. हम गाजा की आबादी के बार-बार जबरन विस्थापन को अस्वीकार करते हैं. जबकि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से “गाजा में युद्धविराम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की अपील की.

इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शिखर सम्मेलन में कहा कि उनका देश गाजा के रि-डेवलपमेंट के लिए ‘अरब फंड’ बनाने का समर्थन करता है. उनका देश गाजा की मदद के लिए 20 मिलियन डॉलर की मदद देने को भी तैयार है.

हमास को खत्म करने के लिए जंग जारी रखेंगे- नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 13 मई को एक बयान में कहा था कि वे हमास को खत्म करने के लिए जंग जारी रखेंगे. दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गाजा में खाना पहुंचाने के लिए एक नई योजना का सुझाव दिया, जिसमें निजी संगठन कुछ चुनिंदा जगहों पर खाना बांटेंगे. UN ने इस योजना को खारिज कर दिया, क्योंकि इससे लोगों को खाना पाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateIsrael Airstrike in Gaza Strip
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नागपुर में बवाल के बाद औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग और तेज
Next Article 3200 करोड़ की राशि से विकास के पथ पर दौड़ेगा जबलपुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?