By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चार धाम यात्रा : खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttarakhand > चार धाम यात्रा : खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
Uttarakhand

चार धाम यात्रा : खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

DB News
Last updated: 11/04/2026 12:00 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए. इसके बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे.

Source : DB News Update

Contents
अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए. इसके बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे.खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाटकब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाटसीएम खुद ले रहे जायजा2026 में 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, ये है शुभ मुहूर्तचारों धामों का आध्यात्मिक महत्व

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Char Dham Yatra 2025: वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया 30 अप्रैल के दिन पवित्र चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और आगामी छह माह तक चार धाम की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए खुली रहेगी. अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है, इसलिए इस दिन से ही चार धाम यात्रा की शुरुआत होती है. सनातन धर्म में चार धाम की यात्रा का खास महत्व होता है, जिसका भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं.

चार धाम की यात्रा पवित्र स्थलों में सबसे शीर्ष पर है. इस यात्रा में चार पवित्र स्थल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा शामिल है. ये चार तीर्थ स्थल अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित है जोकि पौराणिक घटनाओं से भी संबंधित है. माना जाता है कि चार धाम यात्रा की शुरुआत आदिगुरु शंकराचार्य ने की थी.

खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

बुधवार 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए हैं. बता दें कि गंगोत्री धाम मां गंगा और यमुनोत्री धाम यमुना जी को समर्पित है. यमुनोत्री धाम को यमुना नदी का स्त्रोत और गंगोत्री धाम को गंगा नदी का स्रोत माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस यात्रा से मनुष्य के सारे पाप कर्म नष्ट होते हैं और व्यक्ति जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है. साथ ही इस यात्रा से रोग-दोष दूर होते हैं और आध्यात्मिक विकास होता है.

कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बाद 2 मई को सुबह 07:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे. केदारनाथ धाम चारधाम की यात्रा का तीसरा पड़ाव है, जोकि भगवान शिव को समर्पित है. वहीं 4 मई 2025 को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. बद्रीनाथ धाम इस यात्रा का चौथा और अंतिम पड़ाव होता है. बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण के दर्शन कर यात्रा पूरी होती है.

सीएम खुद ले रहे जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद नियमित तौर पर चारधाम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. सीएम धामी ने बीते दिनों देहरादून में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया था. उन्होंने बताया था, “हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बिना किसी परेशानी के चारधाम के दर्शन कराए जाएं. इसके लिए यात्रा से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है.”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस यात्रा को और सरल बनाने के लिए अगर कोई अतिरिक्त कार्य करने की आवश्यकता होगी, तो उसे तत्काल पूरा किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न रहे और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान किया जाए.

2026 में 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, ये है शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, चारधाम यात्रा के कपाट हर साल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुलते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे प्रारंभ होगी और 20 अप्रैल को सुबह 07:27 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व और यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को ही होगा.

चारों धामों का आध्यात्मिक महत्व

यमुनोत्री धाम: यमुना नदी के इस पावन उद्गम स्थल पर स्नान करने से साधक को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है।

गंगोत्री धाम: मां गंगा को समर्पित इस तट पर दर्शन मात्र से जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं।

केदारनाथ धाम: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, यह धाम भक्तों को महादेव की असीम कृपा और शांति प्रदान करता है।

बद्रीनाथ धाम: जगत के पालनहार भगवान विष्णु का यह धाम पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है।

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

पुष्प वर्षा के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा प्रारंभ

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद, लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के किए दर्शन

रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद

उत्तरकाशी के धराली में राहत और बचाव कार्य जारी, 50-60 लोग लापता

उत्तराखण्ड धराली का रूह कंपा देने वाला Video वायरल, कई बहे

TAGGED:Char Dham YatraDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article देश की आजादी के बाद पहली बार जाति जनगणना
Next Article सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?