भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने यहां जमकर डांस किया. इसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने फैंस को संबोधित किया. टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर पर 125 करोड़ रुपए मिले हैं.
Source : DB News Update
By- DBnewsupdate | Edited by – Supriya
Mumbai.टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब ऐतिहासिक रहा. बारबाडोस से लौटने के बाद पहले दिल्ली और फिर मुंबई ने बाहें खोलकर स्वागत किया. रोहित शर्मा की कप्तानी भारतीय टीम की विक्ट्री परेड भी ऐतिहासिक बन गई. इसमें लाखों फैंस ने हिस्सा लिया.
टीम इंडिया वानखेड़े पहुंची तो यहां भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने यहां जमकर डांस किया. इसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने फैंस को संबोधित किया. टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर पर 125 करोड़ रुपए मिले हैं.
टीम इंडिया को सौंपी गई 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी
टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी गई. विराट कोहली अपनी स्पीच के दौरान इमोशनल हो गए. कोहली के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह ने भी स्पीच दी.
कोहली ने बुमराह की जमकर की तारीफ
विराट कोहली स्पीच दे रहे हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह की तारीफ की. कोहली ने कहा कि भारत ने आखिरी 5 ओवरों में शानदार गेंदबाजी की.
टीम इंडिया ने वानखेड़े में जमकर किया डांस
टीम इंडिया के खिलाड़ी ने वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचने के बाद जमकर डांस किया. विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी डांस करते हुए नजर आए.
विक्ट्री परेड के बाद, वानखेड़े में विक्ट्री वॉक
मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का विक्ट्री वॉक शुरू हो गया. कंधों पर तिरंगा लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया.
‘एक्स’ पर लिखा, ‘यह आपके लिए’
रोहित शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘अभी भी बीती रात के बारे में सोच रहा हूं। बेशुमार प्यार के लिए शुक्रिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी विश्व कप के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा की थी, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज की इमोजी के साथ ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यह आपके लिए।’
विराट-जडेजा ने पुलिस को किया सलाम
टीम इंडिया की ‘विक्ट्री परेड’ के दौरान शानदार काम करने के लिए विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने मुंबई पुलिस के सभी अधिकारियों और स्टाफ का धन्यवाद किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले शनिवार को फाइनल में मिली सात रन की जीत के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे कोहली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आपके सर्मपण और सेवा की सराहना करता हूं। जय हिंद। ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने भी पुलिस बल का इसी तरह धन्यवाद देते हुए पोस्ट किया, ‘मुंबई पुलिस आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया। आपने बीती रात शानदार काम किया।’
थककर चूर होंगे भारतीय खिलाड़ी
बारबाडोस से 16 घंटे की उड़ान के बाद भारतीय टीम गुरुवार को स्वदेश लौटी, जिसके बाद खिलाड़ी दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने के बाद ‘विक्ट्री परेड’ के लिए मुंबई पहुंचे जहां लाखों की संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मौजूद थे। परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जहां खिलाड़ियों ने डांस किया और जीत पर अपने विचार साझा करने के बाद ‘विक्ट्री लैप’ ली। रोहित से पहले फाइनल के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा करने वाले कोहली सम्मान समारोह पूरा करने के बाद आज सुबह लंदन के लिए रवाना हो गए।
टीम इंडिया के साथ जश्न में डूबे लाखों फैंस
टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब ऐतिहासिक रहा. बता दें कि भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनकर लौटने पर बृहस्पतिवार शाम को दक्षिण मुंबई में विजय जुलूस निकाला गया. रोडशो शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने एक ट्वीट कर क्रिकेट प्रेमियों को विक्ट्री परेड में आने का न्योता दिया था. रोहित शर्मा ने एक्स (X) अकाउंट पर लिखा, “हम आप सभी के साथ इस खास पल को एंज्वॉय करना चाहते हैं. तो चलिए 4 जुलाई को शाम 5 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विक्ट्री परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाते हैं. ट्रॉफी घर आ रही है…”.
खराब मौसम के कारण देर से पहुंची टीम इंडिया
टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम तूफान और खराब मौसम के कारण 3 दिन बारबडोस में फंसी रही. बुधवार को ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विशेष विमान के जरिए खिलाड़ी दिल्ली के लिए रवाना हुए.

