डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान आर्मी और एयरफोर्स ने हमारी सीमा में घुसपैठ नहीं की.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Contents
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने ये कार्रवाई की. भारतीय सेना के अधिकारियों ने रविवार (11 मई, 2025) को प्रेस बीफ्रिंग कर ऑपरेशन को लेकर उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमने अपने लक्ष्यों को हासिल किया है.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डीजीएओ एयर मार्शल ए.के भारती, डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, मेजर जनरल एस.एस. शर्मा और डीजीएनओ वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने प्रेस ब्रीफिंग की.
आपको बताते हैं मुख्य बातें –
- 7 मई को किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. इसमें कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल 3 बड़े आतंकी चेहरे भी शामिल थे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारतीय सैन्य ठिकाने पर किया गया हर हमला नाकाम किया गया.
- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 सैनिक और अफसर मारे गए. बॉर्डर और LoC पर हुई पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में हमारे 5 जवान शहीद हुए हैं.
- लाहौर और गुजरांवाला स्थित रडार सिस्टम को हमारी सेना ने गिराया. हम उन्हें ये बताना चाहते थे कि उनके मिलिट्री ठिकाने हमारी पहुंच से दूर नहीं थे. हमारे पास उनके हर बेस पर हर सिस्टम को निशाना बनाने की क्षमता है.
- पाकिस्तान आर्मी और एयरफोर्स ने हमारी सीमा में घुसपैठ नहीं की. हमने जो टारगेट चुना, उसे जितना नुकसान पहुंचाने की योजना थी, उतना ही पहुंचाया.
- हमारा काम टारगेट हिट करना था, ये देखना नहीं कि कितने मारे गए. उन्होंने बताया कि हमारे सारे पायलट सुरक्षित हैं और लौट आए हैं. पाकिस्तान के कई फाइटर जेट हमने गिराए हैं.
- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई एयर स्ट्राइक में 9 आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे बड़े आतंकवादी शामिल थे.
- ये आतंकी IC-814 प्लेन के अपहरण और पुलवामा विस्फोट में भी शामिल थे. साथ ही बताया कि मुरीदके जो लश्कर-ए-तैयबा का केंद्र है, जिसने अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे आतंकियों को पैदा किया, उसे भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है.
- एयर स्ट्राइक का मकसद था आतंकी हमलों के साजिशकर्ताओं को सजा देना और उनके आतंकी ढांचे को नष्ट करना, जिसको हमने सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

