By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘पाकिस्तान को जिस पर बहुत घमंड था उसी पर भारत ने किया प्रहार, लगाने लगा गुहार’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘पाकिस्तान को जिस पर बहुत घमंड था उसी पर भारत ने किया प्रहार, लगाने लगा गुहार’
National

‘पाकिस्तान को जिस पर बहुत घमंड था उसी पर भारत ने किया प्रहार, लगाने लगा गुहार’

DB News
Last updated: 07/10/2025 7:54 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई के पहले 3 दिनों में ही पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया, जिसका उसे अंदाजा नहीं था.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई के पहले 3 दिनों में ही पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया, जिसका उसे अंदाजा नहीं था.आक्रामक कार्रवाई के बाद बचने के रास्ते तलाशने लगा पाकिस्तानआतंकी ठिकानों को हमने खंडहर बना दिया- पीएमऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित किया है- मोदी

PM Modi on Operation Sindoor: “भारत के ड्रोन, मिसाइलों ने पाकिस्तान में इतनी सटीकता से हमला किया, पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिसपर पाकिस्तान को बहुत घमंड था. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई के पहले 3 दिनों में ही पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद सोमवार (12 मई) को देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को यह साफ संदेश दे दिया है कि भारत पाकिस्तान की किसी गीदड़भभकी से डरने वाला नहीं है. भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल सहन नहीं करेगा.

आक्रामक कार्रवाई के बाद बचने के रास्ते तलाशने लगा पाकिस्तान

पीएम ने आगे कहा कि, “भारत की आक्रमक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते तलाशने लगा. पाकिस्तान दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था और बुरी तरह से पीटने के बाद इसी मजबूरी में शनिवार (10 मई) की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे DGMO को संपर्क किया, लेकिन तब तक हम बड़े पैमाने पर आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर चुके थे, आतंकियो को मौत के घाट उतार दिया गया था.”

आतंकी ठिकानों को हमने खंडहर बना दिया- पीएम

उन्होंने आगे कहा कि, “पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंकी अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई और जब पाकिस्तान की तरफ से यह कहा गया कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा तो भारत ने भी उसपर विचार किया.”

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित किया है- मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान की यह चेतावनी भी दी कि अभी भारत ने अपनी कार्रवाई को खत्म नहीं है. उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है. आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वो क्या रवैया अपनाता है.”

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePM Modi on Operation SindoorPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अपरा एकादशी व्रत करने से अपार धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं…
Next Article टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली का सन्यास, फैंस के बीच सन्नाटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?