टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इसके बाद से ही फैन्स निराश हैं. उनका कहना है कि विराट को संन्यास लेने में इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Virat Kohli Anushka Sharma: अब विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ 13 मई को वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे. वहां से वापस लौटने के बाद जब उन्हें शाम को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो कैमरे के सामने एक फैन उनसे अचानक कुछ ऐसा पूछ बैठा जो वायरल हो गया. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इसके बाद से ही फैन्स निराश हैं. उनका कहना है कि विराट को संन्यास लेने में इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी.
आपके लिए मैं टेस्ट मैच देखता था
एक फैन ने कहा,” सर आपने गलत किया.. रिटायरमेंट क्यों लिया आपने? अब हम क्रिकेट ही नहीं देखेंगे… आपके लिए मैं टेस्ट मैच देखता था.’
विराट ने फैन को जवाब नहीं दिया और जाकर अपनी गाड़ी में बैठ गए. तभी फैन ने फिर कहा कि आपका इंतजार ODI में करेंगे. इसके बाद फैन ने ये भी कह डाला कि इस बार RCB जीतेगा.”
सिडनी में प्रशंसक से भिड़ना
कोहली आस्ट्रेलिया के 2011 के दौरे पर सुर्खियों में रहे जब टीम के खराब प्रदर्शन के बीच वह एक प्रशंसक से भिड़ गए. उस समय आस्ट्रेलिया ने भारत को 4 . 0 से हराया और ग्रेग चैपल ने कहा था ,‘‘ भारतीय टेस्ट क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं रखते.’’आस्ट्रेलिया के दर्शकों के बर्ताव से अनभिज्ञ कोहली ने एक प्रशंसक की छींटाकशी का उसी अंदाज में जवाब दिया तो मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा.
आस्ट्रेलिया में पहला शतक
भारतीय टेस्ट बल्लेबाजी के स्वर्णिम दौर के समापन के बाद कोहली ने जनवरी 2012 में एडीलेड में पहला टेस्ट शतक जमाकर उज्जवल भविष्य के संकेत दिये.
दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम 2013 में दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1 . 0 से हार गई लेकिन जोहानिसबर्ग में कोहली ने 119 और 96 रन बनाये.
इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन
इंग्लैंड में 2014 में पांच टेस्ट में सिर्फ 134 रन बनाने वाले कोहली बुरी तरह नाकाम रहे. वह जेम्स एंडरसन की स्विंग और सीम का सामना नहीं कर पाये. वनडे प्रारूप में खुद को साबित कर चुके कोहली के लिये यह करारा झटका था.
आस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम के 2014 . 15 के आस्ट्रेलिया दौरे पर पहले से अधिक अनुशासित कोहली ने एडीलेड में 115 और 141 रन बनाये. उन्होंने दौरे पर चार शतक और दो अर्धशतकों के साथ 86 . 50 की औसत से 692 रन बनाये.
कप्तान कोहली
शुरूआत खराब रही और श्रीलंका ने पहले टेस्ट में भारत को 63 रन से हराया लेकिन भारत ने दूसरा टेस्ट 278 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला भी अपने नाम की.
इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक
कोहली ने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर के छह दोहरे शतकों में से पहला जड़ा और 235 रन बनाये. भारत ने इंग्लैंड को 4 . 0 से मात दी.
स्टीव स्मिथ की आस्ट्रेलियाई टीम से टक्कर
पुणे में कोहली चल नहीं सके और भारत 333 रन से हार गया. भारत ने श्रृंखला 3 .1 से जीती लेकिन बतौर बल्लेबाज कोहली तीन टेस्ट में 46 रन ही बना सके. कोहली ने यह भी दावा किया कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से उनकी दोस्ती नहीं रही.
इंग्लैंड में 2018 में वापसी
सभी की नजरें कोहली पर थी जिन्होंने पांच टेस्ट में 593 रन बनाये. इसमें बर्मिंघम में पहले टेस्ट में 149 रन की पारी शामिल है.
सर्वोच्च टेस्ट स्कोर
पुणे में 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन की पारी.
आस्ट्रेलिया में रचा इतिहास
कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम करीब सात दशक में आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी.

