By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सावन कब से शुरु हो रहा है?, पहले सोमवार की नोट कर लें तारीख
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सावन कब से शुरु हो रहा है?, पहले सोमवार की नोट कर लें तारीख
Religion

सावन कब से शुरु हो रहा है?, पहले सोमवार की नोट कर लें तारीख

DB News
Last updated: 01/10/2026 9:31 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

सावन का महीना शिव जी को अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि इस पूरे महीने में शिव धरती पर विराजते हैं, सावन सोमवार के दिन की गई पूजा कभी न खत्म होने वाला पुण्य देती है.

Source : DB News Update

Contents
सावन का महीना शिव जी को अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि इस पूरे महीने में शिव धरती पर विराजते हैं, सावन सोमवार के दिन की गई पूजा कभी न खत्म होने वाला पुण्य देती है.सावन 2025 कब से शुरूकितने सावन सोमवार 2025 ?क्यों सावन है महत्वपूर्ण ?क्यों करते हैं रुद्राभिषेक ?सावन का धार्मिक महत्वसावन में किन बातों का रखें ध्यान?सावन में क्या करें?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sawan somvar list 2025 : सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है. इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करना शुभफलदायी माना जाता है. सोमवार का उपवास करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. साथ ही कुंआरी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है. सनातन धर्म में सावन को सबसे पुण्यदायी महीना माना गया है, क्योंकि इस समय शिव जी धरती पर मौजूद रहते हैं. ऐसे में पूरे सावन में की गई शिव साधना जल्द ही मनोकामना पूरी करती है.

इस महीने में पूरी सृष्टि की कमान स्वयं महादेव ही संभालते हैं. सावन यानी श्रावन शिव जी का प्रिय मास है. हिंदू पंचांग अनुसार ये साल का पांचवां महीना होता है. जो जुलाई-अगस्त में पड़ता है. इस दौरान सावन सोमवार व्रत रखने का विशेष महत्व होता है.

सावन 2025 कब से शुरू

सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगी. सावन, दक्षिणायन में आता है. जिसके देवता शिव हैं, इसीलिए इन दिनों उन्हीं की आराधना शुभ फलदायक होती है. इस महीने पूर्णिमा तिथि पर श्रवण नक्षत्र होता है. इस नक्षत्र के कारण ही महीने का ये नाम पड़ा.

कितने सावन सोमवार 2025 ?

  • 11 जुलाई 2025 – सावन का पहला सोमवार व्रत
  • 14 जुलाई 2025 – सावन का दूसरा सोमवार व्रत
  • 21 जुलाई 2025 – सावन का तीसरा सोमवार व्रत
  • 28 जुलाई 2025 – सावन का चौथा सोमवार व्रत

क्यों सावन है महत्वपूर्ण ?

स्कंद पुराण में भगवान शिव ने सनत्कुमार को सावन महीने के बारे में बताया कि मुझे श्रावण बहुत प्रिय है. इस महीने की हर तिथि व्रत और हर दिन पर्व होता है, इसलिए इस महीने नियम-संयम से रहते हुए पूजा करने से शक्ति और पुण्य बढ़ते हैं. भगवान शिव सावन महीने में ही पृथ्वी पर अपने ससुराल गए थे. वहां उनका जलाभिषेक कर स्वागत किया गया था. सावन सोमवार का व्रत विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कई श्रद्धालु पूरे सावन मास में सोमवार का व्रत रखते हैं और शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र तथा ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हैं.

क्यों करते हैं रुद्राभिषेक ?

सावन में ही समुद्र मंथन हुआ था, जिसमें हलाहल विष निकला जिसे भगवान शंकर ने अपने गले में धारण कर दुनिया को बचाय लेकिन इस जहर से उनके शरीर में गर्मी बढ़ी. जहर के असर को कम करने के लिए देवी-देवताओं ने उन पर जल चढ़ाया, इसलिए शिवलिंग पर अभिषेक करने की परंपरा बनी.

सावन का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने ग्रहण किया था, जिसके बाद देवताओं ने उन्हें शीतल जल अर्पित किया. तभी से सावन में जलाभिषेक की परंपरा प्रचलित मानी जाती है. इस महीने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित करने का विशेष महत्व बताया गया है.

सावन में किन बातों का रखें ध्यान?

  • – शिवलिंग पर हल्दी और केतकी का फूल अर्पित न करें.
  • – बेलपत्र हमेशा तीन पत्तियों वाला और साफ होना चाहिए.
  • – पूजा के दौरान स्वच्छता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखें.
  • – व्रत रखने वाले लोग तामसिक भोजन और नशे से दूर रहें.
  • – किसी का अपमान या अनावश्यक विवाद करने से बचें.

सावन में क्या करें?

  1. – प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
  2. – शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और गंगाजल अर्पित करें.
  3. – ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें.
  4. – महामृत्युंजय मंत्र का नियमित पाठ करें.
  5. – जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और जल का दान करें.
  6. – सात्विक भोजन करें और क्रोध, अहंकार व नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSawan somvar
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ज्येष्ठ महीने में नोट कर लें बुढ़वा मंगल की तिथि
Next Article BJP नेता विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?