By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: BJP नेता विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > BJP नेता विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल
National

BJP नेता विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल

DB News
Last updated: 21/10/2026 10:09 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) पर विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस ने उनपर तीखा हमला बोला है. श्रीनिवास बीवी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Source : MEDIA

Contents
मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) पर विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस ने उनपर तीखा हमला बोला है. श्रीनिवास बीवी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.मंत्री विजय शाह ने दिया था ये विवादित बयाननेम प्लेट पर कालिख पोती!विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करे बीजेपी- जीतू पटवारीदलील दी कि यह उनका निजी विचार था…तो तुरंत माफी मांगी गई होती

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Vijay Shah Remarks on Sofiya Qureshi: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) ने कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) पर विवादित बयान दिए जाने से बवाल मच गया है, उनकी जमकर आलोचना हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने सरकार से उनके इस्तीफे की मांग की है. इसी बीच कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय शाह की एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने लिखा, “ये घटिया नीच आदमी मध्यप्रदेश सरकार का बीजेपी मंत्री विजय शाह है, भारत की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बता रहा है. 2 शब्द इस नीचता के लिए?”

मंत्री विजय शाह ने दिया था ये विवादित बयान

विजय शाह ने बीते दिन ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने बयान में कहा था, “आतंकियों ने कपड़े उतार-उतारकर हमारे हिंदुओं को मारा था. पीएम मोदी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने के लिए उनके घर भेजा.” मंत्री ने कहा, “अब पीएम मोदी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी. देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं. उन्होंने कहा था घर में घुसकर मारूंगा, घर में घुसकर मारा.”

नेम प्लेट पर कालिख पोती!

विजय शाह के घर और उनकी नेमप्लेट पर कालिख पोतने का वीडियो एमपी कांग्रेस ने शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में कांग्रेस ने लिखा, ”BJP सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने साथियों के साथ उनके बंगले पहुंचकर नेम प्लेट पर कालिख पोती!”

विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करे बीजेपी- जीतू पटवारी

विजय शाह पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, ”बीजेपी के मंत्री विजय शाह ने पाकिस्तान की सेना को थर्रा देने वाली भारत की बेटियों के खिलाफ इतने छोटे शब्दों में बयान दिया. वह मोहन यादव की कैबिनेट के मंत्री हैं. अब मोहन यादव को स्पष्ट करना पड़ेगा कि विजय शाह के बयान से उनका मंत्रिमण्डल और बीजेपी सहमत हैं क्या? अगर नहीं, तो विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करें. सेना में रहते हुए जिन बेटियों ने अपने प्राणों को दांव पर लगाकर देश के सम्मान को बढ़ाया, उनके लिए इतने खराब शब्दों का उपयोग करना, देश का अपमान है.”

दलील दी कि यह उनका निजी विचार था

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि “मंत्री महोदय कर्नल सोफिया की तारीफ करना चाहते थे, लेकिन अपनी बात सही तरीके से नहीं रख पाए.” उन्होंने यह भी साफ़ किया कि यह उनका निजी विचार था, न कि मध्य प्रदेश सरकार का पक्ष. इस पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने नाराजगी जताते हुए कहा, “यह बयान सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था और फिर उन्हें कोई पश्चाताप भी नहीं है.” कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए और SIT द्वारा अभियोजन की मंजूरी मांगे जाने के बाद सरकार को तत्काल फैसला लेना चाहिए था.

…तो तुरंत माफी मांगी गई होती

आईएएनस न्यूज एजेंसी के अनुसार, सुनवाई के दौरान जब SG ने फिर दोहराया कि शाह से शायद गलती से कुछ निकल गया हो तो CJI सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि राजनेता आम तौर पर अपने सार्वजनिक बयानों को लेकर काफी सावधान और स्पष्ट होते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “एक राजनेता होने के नाते, उन्हें पता है कि अपनी बात कैसे कहनी है और महिला अधिकारी की तारीफ कैसे करनी है.” कोर्ट ने आगे कहा कि अगर यह सचमुच जबान फिसलने की वजह से हुआ होता तो इसके तुरंत बाद माफी भी मांगी गई होती.

कोर्ट द्वारा गठित SIT द्वारा पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट का भी सुप्रीम कोर्ट ने जिक्र किया और कहा कि रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि शाह को इस तरह की टिप्पणियां करने की आदत है.

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSVijay Shah Remarks on Sofiya Qureshi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सावन कब से शुरु हो रहा है?, पहले सोमवार की नोट कर लें तारीख
Next Article मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर HC का आदेश 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?