Rahul Gandhi on Gujarat Visit: अहमदाबाद से राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम गुजरात में बीजेपी को हारने वाले हैं और कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्त्ता किसी से डरता नहीं है.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Rahul Gandhi on Gujarat Visit: कांग्रेस कद्दावरर नेता राहुल गांधी आज गुजरात के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की. वो राजकोट गेम जोन हादसे, मोरबी ब्रिज और सूरत हादसे के पीड़ितों से मिले. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है और बीजेपी को खुली चुनौती दी है.
बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम गुजरात में बीजेपी को हारने वाले हैं और कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्त्ता किसी से डरता नहीं है.
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर साधा बीजेपी पर निशाना
विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “भाजपा की पूरी मूवमेंट राम मंदिर, अयोध्या की थी. शुरुआत आडवाणी जी ने की थी, रथयात्रा की थी. कहा जाता है नरेंद्र मोदी जी ने उस रथयात्रा में आडवाणी जी की मदद की थी. मैं संसद में सोच रहा था कि उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की और प्राण प्रतिष्ठा में अडानी अंबानी जी दिख गए लेकिन गरीब व्यक्ति नहीं दिखा. संसद में मैंने अयोध्या के सांसद से पूछा कि, ये भाजपा ने अपनी पूरी राजनीति चुनाव के पहले इन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की. लेकिन INDIA गठबंधन अयोध्या में चुनाव जीत गया, यह क्या हुआ?”
‘लोगों को नहीं मिला मुआवजा’
विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘उन्होंने(अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद) ने कहा राहुल जी मुझे पता लग गया था कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने वाला हूं और जीतने भी वाला हूं. उन्होंने कहा, मुझे अयोध्या के लोग कहते थे कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए हमारी ज़मीन ली गई, कई दुकानें घर तोड़े गए और सरकार ने आज तक लोगों को मुआवजा नहीं दिया. अयोध्या का बड़ा एयरपोर्ट बना उसमें अयोध्या के किसानों की जमीन गई, जिसमें किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला. अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्यावासी ही नहीं थे.’
‘हम गुजरात में इन्हे हराएंगे’
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘अब हम इनको सबक सिखाएंगे और इनकी सरकार को तोड़ेंगे. नरेंद्र मोदी वाराणसी से नहीं अयोध्या से लड़ना चाहते थे. लेकिन हार के डर की वजह से वो वहां से चुनाव नहीं लड़े. हमने वाराणसी में कुछ गलती कर दी, लेकिन अयोध्या में हमें उन्हें हराया. इस बार हम उन्हें गुजरात में भी हराने जा रहे हैं. आप को डरना नहीं है. ‘
पीएम अयोध्या से लड़ना चाहते थे
उन्होंने कहा कि अगर गुजरात के लोग बिना डरे लड़ेंगे तो भाजपा उनके सामने टिक नहीं पाएगी. फैजाबाद से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके सर्वेक्षकों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी और कहा कि इससे उनकी हार होगी और उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा.”
गांधी ने कहा, ‘‘इसीलिए उन्होंने (मोदी) अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि वाराणसी से चुनाव लड़ा. वाराणसी में हमने कुछ गलतियां कीं, वरना हम उन्हें वहां भी हरा सकते थे.”
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अयोध्या के लोग मोदी से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें उनकी जमीन, दुकानों और घरों के लिए मुआवजा नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या के सांसद ने मुझे बताया कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जिन किसानों की जमीन ली गई थी, उन्हें आज तक उचित मुआवजा नहीं मिला है. वहां के लोगों को तब गुस्सा आया जब उन्होंने पाया कि राम मंदिर उद्घाटन में एक भी स्थानीय व्यक्ति मौजूद नहीं था.”
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गुरुनानक, महावीर, बुद्ध की तस्वीरों को देखिए. इस्लाम में भी वे आशीर्वाद के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. भगवान शिव के चित्र देखिए और आपको यह वहां भी मिलेगा. इसका मतलब है डरो मत, डराओ मत.”
गांधी ने कहा कि भाजपा के विपरीत कांग्रेस में पार्टी कार्यकर्ता अपने नेताओं के समक्ष अपनी राय व्यक्त करने से नहीं डरते हैं और यहां तक कि उनके फैसलों पर सवाल उठाते हैं तथा उनके मुंह पर ही कह देते हैं कि उन्होंने जो किया, वह उन्हें पसंद नहीं आया.

