By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार
Politics

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

DB News
Last updated: 21/10/2026 12:33 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से खींचतान  जारी है, जिसको लेकर आज दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई.

Source : MEDIA

Contents
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से खींचतान  जारी है, जिसको लेकर आज दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई.वेणुगोपाल की ये है सलाहगृह मंत्री ने कहा मुझे भी लोग सीएम देखना चाहते हैं?ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर बनी थी सहमति?जब भावुक हुए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमारक्या सिद्धारमैया का ओबीसी मुस्लिम गठजोड़

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Karnataka Politics News: कर्नाटक में सीएम के पद को लेकर लंबे समय से खींचतान जारी है. इसी बीच उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार आज (29 नवंबर) को सुबह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पहुंचे और दोनों ने नाश्ता करते हुए सियासत को लेकर चर्चा की. बातचीत के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट कहा कि वह वही कदम उठाएंगे, जिसकी पार्टी उनसे अपेक्षा रखती है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री से मुलाकात खत्म होते ही डीके. शिवकुमार दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

वेणुगोपाल की ये है सलाह

कर्नाटक की राजनीति में चल रहे तनाव के बीच गुरुवार (27 नवंबर) शाम एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार दोनों को फोन कर कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर टिप्पणी करना कांग्रेस की परंपरा नहीं है, इसलिए दिल्ली आने से पहले अपने सभी मतभेद आपस में सुलझा लें. वेणुगोपाल ने संकेत दिया कि दोनों नेताओं को जल्द दिल्ली बुलाया जाएगा, जहां हाईकमान की मौजूदगी में एक टेबल पर बैठकर पूरे मामले की जांच होगी. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी की एकजुटता सर्वोपरि है और अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व को ही करना है, इसलिए किसी तरह के टकराव से बचें.

गृह मंत्री ने कहा मुझे भी लोग सीएम देखना चाहते हैं?

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने भी इस घटनाक्रम को लेककर  अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “कोई डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री देखना चाहता है, कोई सिद्धारमैया को बने रहने का समर्थन करता है और कुछ लोग मुझे भी उस पद पर देखना चाहते हैं. जनता की उम्मीदों को रोका नहीं जा सकता. मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा चुनाव के बाद हो या कार्यकाल के दौरान, लोग अपनी पसंद व्यक्त करते ही हैं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. इन सभी मुद्दों पर हाईकमान की नजर है और वही अंतिम समाधान निकालेगा.”

ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर बनी थी सहमति?

माना जा रहा है कि कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल का फार्मूला तय किया गया था. दावा यहां  तक किया जा रहा है कि शिवकुमार को आश्वासन दिया गया था कि डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनको मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी. हलांकि 20 नवंबर को सिद्धारमैया सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिसके बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं. शिवकुमार के समर्थक पहले भी कई बार उनकी दावेदारी की मांग कर चुके हैं.

जब भावुक हुए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार

कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण अब सहज तरीके से होता दिख रहा है. गुरुवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ नाश्ते पर हुई बैठक, भावुक माहौल में बदल गई. यहां तक कि डीके शिवकुमार भी सिद्धारमैया को गले लगाते और उनके पैर छूते हुए भावुक हो गए. दोपहर के आसपास समाप्त हुई नाश्ते की बैठक के बाद, एक मंत्री ने नाम न छापने की शर्त पर बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, “शिवकुमार ने उनका (सिद्धारमैया का) आशीर्वाद भी लिया.” एक अन्य मंत्री ने कहा, “जब सिद्धारमैया ने उनके साथ सहयोग करने के लिए मंत्रियों को धन्यवाद दिया तो कुछ मंत्रियों की आंखों में आंसू थे.” नाम न छापने की शर्त पर उस मंत्री ने कहा, “एक समय वह ख़ुद भी भावुक हो गए थे.”

सिद्धारमैया का राज्यपाल थावरचंद गहलोत को औपचारिक रूप से इस्तीफ़ा सौंपना कल दिए गए समय के अनुसार दोपहर तीन बजे होना था. हालांकि, बीती रात 11 बजकर 45 मिनट पर राज्यपाल के अचानक रवाना हो जाने से इस्तीफ़े की प्रक्रिया रुक गई थी.

क्या सिद्धारमैया का ओबीसी मुस्लिम गठजोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक के पूर्व महाधिवक्ता प्रोफ़ेसर रविवर्मा कुमार ने कहा कि, “परंपरागत रूप से मुख्यमंत्री अपना इस्तीफ़ा पत्र राज्यपाल को व्यक्तिगत रूप से सौंपते हैं. यह सरकार के प्रमुख की ओर से राज्य के प्रमुख को दिखाया जाने वाला एक शिष्टाचार भी होता है. लेकिन यह परिस्थितियां असाधारण प्रतीत होती हैं.” इस असामान्य स्थिति को छोड़ दें तो राजनीतिक रूप से सिद्धारमैया के इस्तीफ़ा देने के फ़ैसले ने विधायक दल में उनके कई कट्टर समर्थकों को चौंका दिया है. क़ानून मंत्री एचके पाटिल ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में पार्टी विधायक और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे “क्योंकि उनके इस्तीफ़ा देने के फ़ैसले से वे बेहद व्यथित थे.”

Source : PTI

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

Gen Z ने नेपाल के कानून मंत्री का घर फूंका, 9 मंत्रियों का इस्तीफा

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateDK SHivakumarJbp NewsKarnataka PoliticsKC VenugopalMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article IAS संतोष वर्मा पर अखिल भारतीय सेवाएं 1969 नियम 10(1) के तहत होगी कार्रवाई!
Next Article रेप के दोषी नारायण साईं पर एक और FIR, जेल में छिपा रखा था मोबाइल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?