देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से बढ़ने लगा है. महाराष्ट्र में कोविड 19 के 66 नए केस सामने आए हैं. देश में अब तक 11 की मौत की खबर
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Source : SOCIAL MEDIA
Coronavirus: कोरोना वायरस ने देशवासियों को एक बार फिर डरा दिया है. कोरोना के केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. हर दिन नए कोविड के केस सामने आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में बुधवार सुबह तक 1047 एक्टिव केस पाए गए. महाराष्ट्र में 66 और उत्तर प्रदेश में 10 नए मामले सामने आए हैं. कोविड 19 की वजह से मरने वालों की संख्या भी 11 पहुंच गई है. देश में कोविड को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. कई राज्यों ने अस्पतालों को गाइडलाइन जारी कर दी गई है.
आइसोलेशन वार्ड बनना शुरु
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 मई तक का डेटा अपडेट किया था. उसने बताया था कि देश में 1010 एक्टिव केस थे, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ गई है. महाराष्ट्र में 66 नए केस सामने आए हैं, जिसमें 31 केस मुंबई शहर के हैं. अगर यहां के कुल एक्टिव केस की बात करें तो वह 325 हो गया है. मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. जे जे हॉस्पिटल में 15 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है.
यूपी में भी बढ़ रहे कोरोना वायरस के केस
उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं. यहां 26 मई तक एक्टिव केस 15 थे, जो कि अब 10 और बढ़ गए हैं. गाजियाबाद में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे. कोरोना मरीज की संख्या 14 पहुंच गई है. होम आइसोलेशन में 13 मरीज हैं और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है. गाजियाबाद में एक 4 महीने का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है. राज्य के अस्पतालों को कोरोना को सचेत किया गया है.
राजस्थान-एमपी में कोविड का क्या है अपडेट
देशभर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कोविड संक्रमण ने फिर दस्तक दी है. राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कुल 7 नए मामले सामने आए हैं. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में भी 2 मामलों की पुष्टि हुई है. मध्य प्रदेश और राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को तैयारी में जुटने के निर्देश भी दे दिए हैं.
कोविड के उभरते हुए वेरिएंट: NB.1.8.1 और LF.7
भारत में दो नए उप-प्रकार, NB.1.8.1 और LF.7, पाए गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इन प्रकारों को “निगरानी के अंतर्गत आने वाले प्रकार” के रूप में वर्गीकृत किया गया है.
NB.1.8.1: तमिलनाडु में पहली बार पहचाना गया, यह वेरिएंट ओमिक्रॉन से निकटता से संबंधित है लेकिन स्पाइक प्रोटीन में मामूली उत्परिवर्तन प्रदर्शित करता है.
एलएफ.7: गुजरात में पाया गया एलएफ.7, इसकी संचरण क्षमता और प्रभाव के लिए गहन निगरानी में है.
इन वेरिएंट के चलते देश में एक बार फिर हलचल पैदा हो गई है कि कोविड देश में एक बार फिर पहुंच गयाा है. हलांकि इन वेरिएंट से किसी के जानमाल का कोई खतरा सामने नहीं आया है.
कैसे दिखते हैं सामान्य लक्षण
भारत में आए इस नए कोविड के प्रकारों से जुड़े लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं और सामान्य वायरल संक्रमणों के लक्षणों से मिलते जुलते हैं:
बुखार (आमतौर पर हल्का)
सूखी खाँसी
गला खराब होना
नाक बहना या बंद होना
सिरदर्द
थकान
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हालांकि ये लक्षण हल्के हैं, फिर भी इनका अनुभव करने वाले व्यक्तियों को चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए, खासकर यदि वे उच्च जोखिम वाले समूहों से संबंधित हैं.
रोकथाम और सुरक्षा उपाय
कोविड-19 के प्रसार को कम करने के लिए, निम्नलिखित सावधानी बरतने की जरूरत है.
टीकाकरण: कोविड-19 टीकाकरण और बूस्टर खुराक के बारे में नवीनतम जानकारी रखें.
मास्क पहनना: भीड़भाड़ वाली या बंद जगहों पर मास्क पहनें.
हाथों की स्वच्छता: नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
सामाजिक दूरी: सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी बनाए रखें.
भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें: भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, खासकर महामारी के दौरान.
वेंटिलेशन: इनडोर स्थानों में हवा का अच्छा प्रवाह सुनिश्चित करें.
स्वास्थ्य निगरानी: लक्षण विकसित होने या बिगड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लें.

