By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर का कचरा नहीं उठा रहे ठेका कर्मी, सफाई- व्यवस्था चरमराई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर का कचरा नहीं उठा रहे ठेका कर्मी, सफाई- व्यवस्था चरमराई
Madhya Pradesh

जबलपुर का कचरा नहीं उठा रहे ठेका कर्मी, सफाई- व्यवस्था चरमराई

DB News
Last updated: 20/04/2026 10:37 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

नगर निगम की व्यवस्थाएँ चरमराई, ठेका कर्मी हड़ताल पर गए, एस्सेल कंपनी के कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं. इससे शहर के कई क्षेत्रों में घरों से कचरा नहीं उठ पाया।

Source : DB News Update

Contents
नगर निगम की व्यवस्थाएँ चरमराई, ठेका कर्मी हड़ताल पर गए, एस्सेल कंपनी के कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं. इससे शहर के कई क्षेत्रों में घरों से कचरा नहीं उठ पाया।कचरा संग्रहण के लिए 203 कचरा गाड़ियाँ चलाई जा रहीशास्त्रीब्रिज गोरखपुर के पास बनता जा रहा डंपिंग ग्राउंडस्वास्थ्य अधिकारी के आदेश का भी खुला उल्लंघनकचरा बीनने वालों की लगी रहती है लाइनकई बार लग चुकी है कचरे में आग

By-DB New Update | Edited by -supriya

MP News: जबलपुर. जबलपुर शहर का पाँच दिन से कचरा नहीं उठाया जा रहा है, एस्सेल कंपनी के कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं. इससे शहर के कई क्षेत्रों में घरों से कचरा नहीं उठ पाया। नगर निगम की ओर से कचरा संग्रहण के लिए 203 गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं, लेकिन कई कॉलोनियों में कचरा गाड़ी नहीं पहुँच पा रही है। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने रविवार को एस्सेल कंपनी से 24 कचरा गाड़ियाँ वापस ले ली हैं। जल्द ही शेष कचरा गाड़ियों को वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन ने एस्सेल कंपनी का डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का ठेका निरस्त करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में जल्द ही एमआईसी में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है।

कचरा संग्रहण के लिए 203 कचरा गाड़ियाँ चलाई जा रही

उल्लेखनीय है कि दो महीने का वेतन भुगतान नहीं होने के कारण 3 जुलाई से एस्सेल कंपनी के कचरा संग्रहण करने वाले 1200 कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। हड़ताल के कारण लोगों के घरों से कचरा नहीं उठ पाया। नगर निगम की ओर से कचरा संग्रहण के लिए 203 कचरा गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं, लेकिन नगर निगम की कचरा गाड़ियाँ सड़क पर रहने वाले लोगों के घरों तक पहुँच पा रही हैं।

कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के घरों का कचरा नहीं उठ पा रहा है। अब लोगों ने अपने घरों का कचरा बाहर फेंकना शुरू कर दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पाँच दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एस्सेल कंपनी के हड़ताली कर्मचारियों के साथ बातचीत नहीं की है। जिसकी वजह से गतिरोध समाप्त नहीं पा रहा है।

शास्त्रीब्रिज गोरखपुर के पास बनता जा रहा डंपिंग ग्राउंड

नगर निगम के सफाई अमले द्वारा खुद निगम प्रशासन के अधिकारियों को चुनौती देते हुए शास्त्री ब्रिज के नीचे कचरा डंप करने का काम बेखौफ किया जा रहा है। यहां की अराजकता हर कोई  देख रहा है. लेकिन नगर निगम के अधिकारी नहीं देख पा रहे  हैं.  नगर निगम के सफाई अमले द्वारा कचरा प्लांट कचरा न ले जाकर शास्त्री ब्रिज के नीचे डंप किया जा रहा है. ये कचरा जहां एक ओर क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों को खुला निमंत्रण दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जवाबदारों की जिम्मेदारी की पोल भी खोल रहा है.

स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश का भी खुला उल्लंघन

विदित हो कि कुछ दिनों पहले स्वच्छता अधिकारी अंकिता बर्मन ने नगर निगम के सफाई अमले को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि शास्त्री ब्रिज के नीचे कोई कचरा डंप नहीं करेगा और जो वहां कचरा मौजूद है उसे हटाकर मैदान साफ किया जाएगा जिससे स्थानीयजनों को कोई परेशानी न हो।लेकिन इस निर्देश का इन दिनों निगम का सफाई अमला खुद ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है। जबकि शहर के सारे कचरे को कचरा प्लांंट में ले जाने का दावा निगमायुक्त, महापौर द्वारा किया जा चुका है।

कचरा बीनने वालों की लगी रहती है लाइन

ऐसे में ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि इन मनमर्जी वाले सफाई अमले पर लगाम कौन लगाएगा.कचरे के ढेर में लगाई जाती है आग जानकारी के अनुसार आए दिन देखा जा रहा है कि कचरा बीनने वाले शास्त्री ब्रिज के नीचे मैदान में कचरा बीनने आते हैं और वहां कचरा बीनने के बाद आ लगाकर रफूचक्कर हो रहे हैं। ऐसे में स्थानीयजन को ये भी चिंता सता रही है कि कहीं किसी दिन ये कचरे की आग बड़ा रूप न ले ले।

कई बार लग चुकी है कचरे में आग

शास्त्रीब्रिज में फेंके जा रहे कचरे में कई बार आग लग चुकी है. लेकिन नगर निगम के  अधिकारी  इस  घटना को भी नजरअंदाज कर दिया. यहां से कचरा उठाना तो दूर, लगातार कचरा डंप करने का प्रमुख स्थान बना दिया. नगर निगम अधिकारियों की इस लापरवाही  की वजह से क्षेत्र में आग का भय सता रहा है और जिम्मेदार हैं कि इस अराजक स्थिति से निजात दिलाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘राष्ट्रपति पुतिन के साथ प्राइवेट मीटिंग के बाद होगा डिनर…’
Next Article समय-सीमा में भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करें : उप-मुख्यमंत्री 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?