इंडिगो की तरफ से लिखित में आश्वासन भी दिया गया कि वह तीन महीने के बाद डंप लीज समाप्त कर देगा और भविष्य में विस्तार नहीं मांगेगा.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Indigo Turkish Airlines: इंडिगो वर्तमान में तुर्किए एयरलाइन से डैंप लीज के तहत दो बोइंग 777 विमान संचालित कर रही है, जिसकी अनुमति 31 मई, 2025 तक थी. जिसे मात्र 3 माह तक बढ़ाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि, “इंडिगो ने लीज अवधि को छह महीने के लिए और बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिस पर सहमति नहीं बनी.” नागरिक विमानन नियामक (DGCA) ने इंडिगो को तुर्किए एयरलाइंस के दो वाइड-बॉडी बोइंग 777 की डंप लीजिंग अवधि तीन महीने बढ़ाकर 31 अगस्त 2025 तक कर दी है. पहले यह समय सीमा 31 मई को खत्म हो रही थी. इंडिगो ने DGCA को पत्र लिखकर तुर्किए एयर एयरलाइंस के साथ इस गठजोड़ को जारी रखने के लिए छह महीने का समय मांगा था, जिसे ठुकरा दिया गया.
तीन महीने के बाद लीज समाप्त कर देगा इंडिगो
केंद्र सरकार की ओर से इंडिगो को तीन महीने का समय इसलिए दिया गया ताकि यात्रियों की सुविधा और उड़ानों में किसी तरह की बाधा न आए. इंडिगो की तरफ से लिखित में आश्वासन भी दिया गया कि वह तीन महीने के बाद डंप लीज समाप्त कर देगा और भविष्य में विस्तार नहीं मांगेगा.

