By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 की मौत, एक शख्स जिंदा बचा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Gujarat > अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 की मौत, एक शख्स जिंदा बचा
GujaratNational

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 की मौत, एक शख्स जिंदा बचा

DB News
Last updated: 25/03/2026 11:33 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. इस भीषण विमान हादसे में 241 लोग मारे गए.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. इस भीषण विमान हादसे में 241 लोग मारे गए.अमित शाह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लियाप्लेन हादसे 270 लोगों की मौत हुई थीइकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश ने मीडिया से क्या कुछ कहाकैसे बच पाई रमेश की जान

Ahmedabad Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून, 2025) को एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में 270 लोग मारे जाने की जानकारी लगी है. वहीं, एक शख्स जिंदा बच गया है. अहमदाबाद प्लेन क्रैश की कई भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इनमें प्लेन के आग का गोला बनने और दूर तक धुएं का गुबार साफ तौर पर देखा जा सकता है. इस इंटरनेशनल फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 242 पैसेंजर्स सवार थे.

अमित शाह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद विमान क्रैश के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायल लोगों से मुलाकात और फिर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य के साथ बैठक की. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “दोपहर एयर इंडिया की विमान संख्या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई. कई यात्रियों के हताहत होने की संभावनाएं हैं. इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है. पूरा देश परिवारों के साथ खड़ा है. सबसे पहले मैं भारत सरकार, गुजरात सरकार, प्रधानमंत्री की ओर से हताहत हुए लोगों को प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

प्लेन हादसे 270 लोगों की मौत हुई थी

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. इसी दौरान प्लेन क्रैश हो गया था. प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे. इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे.

विमान दुर्घटना में न केवल उसमें सवार लोगों की मौत हुई, बल्कि अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों समेत 29 लोगों की जान भी चली गई थी. क्योंकि, विमान मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकराया था. हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था.

इकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश ने मीडिया से क्या कुछ कहा

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के इकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश ने कहा, ‘मैं खुद को सबसे भाग्यशाली मानता हूं, लेकिन हर दिन शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजर रहा हूं।” 39 साल के विश्वास अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के मलबे से सुरक्षित निकले थे.

उन्होंने बताया, “मैं पत्नी-बेटे से बात नहीं कर पाता। रात में कई बार डरकर उठ जाता हूं.” विश्वास अभी यूके के लेस्टर में अपने परिवार पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ रह रहे हैं.

दरअसल, 12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 क्रैश हो गई थी. हादसे में प्लेन में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, जहां विमान गिरा था, वहां मौजूद 29 लोग मारे गए थे.

कैसे बच पाई रमेश की जान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को विश्‍वास से मुलाकात की. विश्‍वास ने बताया कि टेकऑफ के एक मिनट के अंदर ही 5 से 10 सेकेंड के लगा कि प्‍लेन जम गया है. विश्‍वास ने बताया कि वह फ्लाइट के जिस हिस्‍से में थे वह हिस्‍सा हॉस्‍टल के ग्राउंड फ्लोर पर लैंड हुई थी. वह जिस तरफ बैठे थे उस तरफ थोड़ा स्‍पेस था और इसलिए वह निकल सके. उन्‍होंने बताया कि जिस समय आग लगी उनका बांया हाथ जल गया था और उन्‍हें लोग एंबुलेंस में लेकर आए.

रमेश अपना बोर्डिंग पास पकड़े हुए और वह भी पूरी तरह से सुरक्षित था. टेकऑफ के बाद 5-10 सेकेंड के अंदर ही सबकुछ हो गया. ‘ विश्‍वास की शुरुआत में पहचान 11A पर बैठे यात्री के रूप में की गई थी. उन्‍होंने बताया कि वह पिछले दो दशकों से लंदन में रह रहे हैं. हाल ही में वह अपने भाई अशोक के साथ भारत आए थे. रमेश और उनके भाई अशोक गुजरात बॉर्डर पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश दीव गए थे और वापस लौट रहे थे.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Ahmedabad Air India Plane CrashDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article भारी गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी आई है.निफ्टी 22,800 के ऊपर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?