भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से आपका तेज बढ़ता है और आपको कई तरह के लाभ भी मिलते हैं.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Benefits of offering water Sun: हिंदू धर्म में मान्यता है कि सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में बदलाव उसकी आभा में दिखने लगते हैं. सूर्य देव को जल चढ़ाने से आपमें तेज बढ़ने लगेगा, साथ कई तरह के लाभ भी देखने को मिलने लगेंगे.
जो व्यक्ति प्रतिदिन एक लोटा जल लेकर उसमें लाल फूल, अक्षत, रोली डालकर भगवान सूर्य को अर्पित करता है, तो उसका शरीर को ऊर्जावान बनता है. इसके साथ ही ऐसा करने से मन और आत्मा जागृत होती है. हिंदू धर्म में सूर्य को अर्घ्य देना एक दिव्य कर्म माना गया है. ये धार्मिक क्रिया के साथ-साथ आत्मशुद्धि और ऊर्जावान जीवन का भी प्रतीक है. आइए जानते हैं सूर्य को अर्घ्य देने से आपके जीवन में कैसे चमत्कारिक अनुभव देखने को मिलेंगे.
सूर्य को जल चढ़ाने के फायदे
- सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मबल और विश्वास में वृद्धि होती है.
- सूर्य को जल अर्पित करते हैं तो हमारी ऊर्जा जागृत होती है, जो हमें पूरा दिन ऊर्जावान रखती है.
- जल अर्पित करने से नकारात्मक और मानसिक थकान दूर होने लगती है.
- सूर्य को जल अर्पित करना विशेष रूप से आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है.
- विज्ञान के अनुसार जब हम सूर्य की किरणों को अर्घ्य जल के सहारे देखते हैं तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और मन प्रसन्न रहता है.
- सुबह उठकर सूर्य को जल अर्पित करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.
- सूर्य की किरणें विटामिन डी का मुख्य स्रोत हैं, जो हमारी हड्डियों को मजबूत करती हैं.
सूर्य को अर्घ्य देने से ग्रह दोष भी शांत होते हैं.
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य नीच का हो और पितृ दोष हो तो उसे रोजाना सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. ऐसा करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

