राशि के अनुसार भोग लगाने का है विधान, ग्रहों की अशुभता को दूर करने का अच्छा समय, महादेव को भोग लगाने से उनकी कृपा से जीवन ग्रहों की अशुभता को दूर किया जा सकता है.
Source : DB News Update
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Sawan Bhog: सावन माह बहुत खास है, यह समय भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ है. इस दौरान भगवान शिव जी को राशि अनुसार यदि कोई भोग लगाता है तो उसे महादेव की कृपा अवश्य प्राप्त होनी है. ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस समय राशि के अनुसार महादेव को भोग लगाने से उनकी कृपा से जीवन ग्रहों की अशुभता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं किन राशि वालों को किन वस्तुओं का भोग लगाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.
राशि अनुसार भोग लगाने की परंपरा
मेष राशि –
हलवे का भोग लगाएं. कहते हैं इससे मंगल जनित दोष महादेव की कृपा से खत्म होते हैं.
वृशभ राशि-
खीर का भोग शिव जी को अर्पित करें. मान्यता है इससे धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.
मिथुन राशि-
बेलफल का भोग लगाएं. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए ये उपाय बहुत खास मानी जाती है.
कर्क राशि-
दही का भोग लगाए. इससे करियर में आ रही परेशानियों का अंत होता है.
सिंह राशि-
खजूर अर्पित करें. विवाह में आ रही बाधाओं की मुक्ति के लिए ये उपाय बहुत लाभकारी होता है.
कन्या राशि-
गन्ने का रस महादेव को अर्पित करें. ये उपाय शत्रु बाधा से छुटकारा दिलाता है.
तुला राशि-
शिवलिंग पर पंचामृत का भोग लगाएं. भक्तों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं.
वृश्चिक राशि-
बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.
धनु राशि-
पेड़े का भोग लगाएं. महादेव की कृपा प्राप्त होगी.
मकर राशि-
मिश्री का भोग भोलेनाथ को लगाएं. आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
कुंभ राशि-
काले तिल से बनी मिठाई का भोग लगाएं. शिव जी की कृपा प्राप्त होती है.
मीन राशि-
ठेकुए का भोग लगाएं. इससे भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और आपको मनचाहा फल देते हैं.
धन प्राप्ति के लिए विशेष सामग्रियां
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर कमल का फूल अर्पित करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है.
- शिव जी को बेलपत्र अति प्रिय है। इसे चढ़ाने से सभी प्रकार के कष्ट और दरिद्रता दूर होती है.
- कंगाली या आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर अखंड (बिना टूटे हुए) चावल चढ़ाना चाहिए.
- शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन और समृद्धि का योग बनता है.
- सोमवार के दिन दूध, दही, सफेद चावल या मिश्री अर्पित करने से घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है.
- रोज सुबह शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर एक लोटा जल और ताजे बेलपत्र चढ़ाएं.
शिव को प्रसन्न करने के उपाय
शिव जी को प्रसन्न करने के लिए मन ही मन “ॐ नमः शिवाय” पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें.
सोमवार के दिन दूध, गंगाजल, शहद या घी से अभिषेक करें.
प्रदोष काल या शाम के समय शिव मंदिर में घी या तेल का दीपक लगाएं.
अपने मन और आचरण में पवित्रता रखें तथा अहंकार व क्रोध से दूर रहें.
वर्जित हैं ये पत्तियां और फूल
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध किया था. इसके अलावा, तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना गया है, इसलिए इन्हें शिव जी पर अर्पित करना वर्जित है.
ब्रह्म पुराण और शिव पुराण के अनुसार, केतकी के फूल ने एक प्रसंग में झूठ बोला था, जिसके कारण भगवान शिव ने इसे अपनी पूजा में वर्जित कर दिया है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंपा के फूलों को भी शिवलिंग पर चढ़ाना निषेध माना गया है.
किसी भी देवी-देवता को सूखे, मुरझाए, कटे-फटे या गंदे पत्ते और फूल नहीं अर्पित करने चाहिए.
शिवजी को फल भी चढ़ाना है वर्जित
- नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, जो भगवान विष्णु की पत्नी हैं. इसलिए शिवजी को नारियल या उसका पानी नहीं चढ़ाया जाता है.
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनार को पूरी तरह से शुद्ध नहीं माना जाता है, इसलिए इसे सीधे शिवलिंग पर अर्पित नहीं किया जाता.
- शास्त्रों में जामुन को शिव पूजा के लिए उपयुक्त और शुद्ध फल नहीं माना गया है.
- नींबू या अन्य खट्टे फल भी शिवजी को प्रिय नहीं माने जाते हैं.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
