By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शिवमय हुई संस्कारधानी, युवाओं में दिखा शिव भक्ति का जोश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > शिवमय हुई संस्कारधानी, युवाओं में दिखा शिव भक्ति का जोश
Religion

शिवमय हुई संस्कारधानी, युवाओं में दिखा शिव भक्ति का जोश

DB News
Last updated: 10/09/2026 11:56 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

सावन माह के दूसरे सोमवार को निकाली गई विशाल कांवड़ यात्रा, नर्मदा जल लेकर 32 किमी का सफर भक्तों ने तय किया.

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Sawan Somwar 2025, Jabalpur News : सावन माह के दूसरे सोमवार को एक ओर जहां श्रद्धालु-भक्तगण व्रत रखकर शिवलिंग की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, मंत्र जाप आदि कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर भगवान शिव की भक्ति में लीन भक्तों का जत्था नर्मदा तट गौरीघाट, उमाघाट, सिद्धघाट पहुंचा. जिसमें हजारों की संख्या में एक साथ कांवड़ियों ने नर्मदा जल भरा और मटामर कैलाश धाम के लिए निकल पड़ा.

Contents
सावन माह के दूसरे सोमवार को निकाली गई विशाल कांवड़ यात्रा, नर्मदा जल लेकर 32 किमी का सफर भक्तों ने तय किया.By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थीसंस्कारधानी में हुआ भव्य स्वागतमनोकामना की पूर्ति के लिए जल अभिषेक कियाजनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

करीब 32 किमी की पद यात्रा में अलग-अलग वेशभूषा में कांवड़िये देखे गए और सभी शिव भक्ति में लीन नर्मदा जल के साथ पर्यवरण का संदेश देते भी देखे गए. अधिकांश कांवड़ में एक ओर नर्मदा जल तो दूसरे कांवड़ में एक पौधा देखने को मिला, जिसे कैलाशधाम मटामर की पहाड़ी में रोपित किया गया.

संस्कारधानी में हुआ भव्य स्वागत

शिव की भक्ति में लीन कांवड़ियों का स्वागत शहरभर में किया गया. संस्कार कावंड़ यात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल की गईं थीं, जिन्हें देखने के लिए भक्त बड़ी संख्या में उमड़ पड़े और उनका श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए देखे गए. कांवड़ यात्रा में शिव के अलग-अलग स्वरूप के दर्शन हुए.

मनोकामना की पूर्ति के लिए जल अभिषेक किया

कैलाशधाम शिवमंदिर तक का सफर तय करने वाले कांवड़ियों ने नर्मदा जल से शिव अभिषेक किया और अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की. यह दृश्य संस्कारधानी जाबालिपुरम् के इतिहास में बहुत पहले से दर्ज है. जिसमें ग्राम्यांचल और शहरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं और भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं.

जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

धर्म और संस्कृति का अद्भुत संगम संस्कार कांवड़ यात्रा में देखने को मिला. जिसमें शहर के अधिकांश जनप्रतिनिधि शामिल हुए और संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया. उन्हें फल, जल देकर उनका उत्साह वर्धन किया. कांवड़ यात्रा के सूत्रधार भैय्या जी सरकार के साथ प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पाण्डे, संयोजक शिव यादव, निलेश राव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पूर्व पार्षद पंकज पाण्डे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भ्क्त शामिल रहे.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जाबालिपुरम् के श्रद्धालुओं को दर्शन देने निकले गुप्तेश्वर महादेव
Next Article बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 3 की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?