बांग्लादेशी एयर फोर्स का एक ट्रेनर विमान हादसे का शिकार हो गया. ढाका के उत्तरी क्षेत्र के दियाबारी इलाके में हुए इस प्लेन क्रैश की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Bangladesh plane crash: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. वायुसेना का यह ट्रेनर विमान ढाका के स्कूल पर गिरा. रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्लास चल रही थी.
बांग्लादेशी सेना ने हादसे में वायुसेना के F-7 BGI विमान के क्रैश होने की जानकारी दी है. यह विमान चीन में बना था.
हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं. 60 घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया. वहीं, मामूली रूप से घायल 25 लोगों का उत्तरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.
प्लेन क्रैश की जानकारी मिलने के बाद बांग्लादेशी सेना के जवान और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल सका है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में माइलस्टोन कॉलेज कैंपस से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है. कॉलेज के छात्र भी भागते हुए दिख रहे हैं.

