संस्कारधानी जबलपुर की हर गली मोहल्ले में हुआ भव्य स्वागत, उज्जैन मध्य प्रदेश की तर्ज पर निकाली गई शाही सवारी
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Gupteshwar Mahadev Jabalpur : MP जबलपुर में श्री गुप्तेश्वर धाम की अद्भुत गुफा है. जहां भगवान गुप्तेश्वर महादेव जी स्वयं भू विराजमान हैं. इनकी शाही सवारी यात्रा देशभर में चर्चित हो चुकी है. क्योंकि उज्जैन महाकाल की तर्ज पर संस्कारधानी जबलपुर में भी प्रजा को आशीर्वाद देने के लिए भगवान भोलेनाथ निकले और बड़ी श्रद्धा के साथ भक्तों ने उनका आशिर्वाद प्राप्त किया. शाही सवारी का पूरा दृश्य लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया.
ऐसी थी शाही सवारी

धर्ममय एकता अखंडता की दिव्य भव्य माला एक धागे में बुनकर चले … साधू-संत, सेवक, भक्त और शासन-प्रशासन के पदाधिकारी.

धार्मिक – सामाजिक संस्थाएं, समस्त राजनैतिक सेवकगण भेदभाव को भूलकर एकलय से भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए देखे गए.

शहर के केन्द्र में ऊंट, घोड़ों, नन्दी, भोले के गण भूत प्रेत, अखाड़े, रमतुल्ला वाद्य, मनमोहक आतिशबाजी, पुष्प वर्षा से स्वागत भगवान भोलेनाथ का किया गया.

ढोल नगाड़े, बैंड बाजे की टीम मधुर ध्वनि लहरियो से भगवान भोलेनाथ के भक्तों को आनंदित कर रही थी.

श्री गुप्तेश्वरनाथ भगवान ने शहर की गली-गली, डगर-डगर, द्वार-द्वार जाकर अलख जगाया. भगवान भोलेनाथ ने आशीर्वाद दिया.

शहरवासी भक्तों ने हर कदम-कदम पर स्वागत मंच बनाकर फूलों की वर्षा की और छप्पन भोग का वितरण किया.

