By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत व कई घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत व कई घायल
NationalUttarakhand

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत व कई घायल

DB News
Last updated: 25/03/2026 11:02 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ मची है और इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है. इसके साथ ही कई लोग घायल हुए हैं.

Source : MEDIA

Contents
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ मची है और इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है. इसके साथ ही कई लोग घायल हुए हैं.सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दु:खश्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतारों में लगे हुए थेमंदिर पहुंचने के लिए करीब 25 सीढ़ियां ही बची थींशिवालिक पहाड़ियों के ऊपर बना है मनसा देवी मंदिरहेल्पलाइन नंबर किए जारी

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ मच गई, जिस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की खबर आ रही है. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. वहीं हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है, घायलों को अस्पताल भी भेजा गया है.

इस हादसे को लेकर गढ़वाल मंडल आयुक्त ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई. मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ, घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दु:ख

इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. SDRF उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ.”

श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतारों में लगे हुए थे

रविवार का दिन होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ आम दिनों की तुलना में ज्यादा थी. सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतारों में लगे हुए थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ है. रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा थी. श्रद्धालु जल्दी दर्शन कर लेना चाहते थे, इसी दौरान धक्का मुक्का शुरू हुई जो बाद में भगदड़ में बदल गई. हालांकि प्रशासन अभी भगदड़ मचने के कारणों की जांच में जुटी है. यह घटना सावन के महीने में उस समय हुई है जब शहर के सभी तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. हरिद्वार शिवभक्तों,कांवड़ियों के लिए भी एक प्रमुख स्थल है,जो इस दौरान गंगाजल लेने यहां आते हैं.
इस घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम पु्ष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है.स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

मंदिर पहुंचने के लिए करीब 25 सीढ़ियां ही बची थीं

चश्मदीदों की मानें तो मंदिर पहुंचने के लिए करीब 25 सीढ़ियां बची थीं, तभी हादसा हुआ. रविवार को भीड़ बहुत ज्यादा थी. इस बीच कुछ लोग वहां लगे तार को पकड़कर आगे बढ़े। इस दौरान कुछ तार छिल गए और उनमें करंट आ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई और सीढ़ियों पर गिरने से लोग मारे गए.

इधर, हरिद्वार पुलिस ने मंदिर में करंट फैलने की बात को अफवाह बताया। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ जुटने की वजह से हादसा हुआ.

शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर बना है मनसा देवी मंदिर

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत पर स्थित है। यह हर की पौड़ी से लगभग 3 किमी दूर स्थित है और यहां 1.5 किमी की चढ़ाई वाले रास्ते से या रोपवे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है.

हरिद्वार SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा- मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी. इन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन 8 लोगों की मौत हो गई। बाकी का इलाज चल रहा है. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं.

हेल्पलाइन नंबर किए जारी

घटना की जानकारी के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार में स्थापित 01334-223999, 9068197350, 9528250926 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404 पर संपर्क किया जा सकता है.”

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHaridwar Mansa Devi Temple Stampede
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article हिन्दू धर्म में नाग पंचमी का क्या महत्व है?, जानें पूजन विधि और मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?