जबलपुर के खितौला में लुटेरों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया है. लुटेरे ने करीब 14 किलो सोना और 5 लाख 8 हजार नकद लूट करके मौके से फरार हो गए.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP Jabalpur News: मध्य प्रदेश जबलपुर के खितौला में सोमवार (11 अगस्त) की सुबह 15 करोड़ रुपये का सोना और 5 लाख 8 हजार रुपये नकद की लूट बताई जा रही है. बारदात सुबह 9 बजे के करीब की है. जब बैंक खुला ही था. पांच ककाबपोश युवक बाइक पर आए और बैंक परिसर में कट्टा और रिवाल्वर दिखाकर बैंक में डकैती को अंजाम दिया. लुटेरों ने 27 मिनट में 14 किलो 875 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हो गए.
सिहोरा एनएच के पास के बैंक में हुई लूट
लूट का मामला सिहोरा नेशनल हाइवे और खितौला मोड़ के पास के बैंक का है, जहां सोमवार (11 अगस्त) को सुबह 9 बजे बैंक का कामकाज और लेनदेन चल रहा था, लेकिन तभी सभी आरोपी योजनाबद्ध तरीके से सुबह करीब 8 बजकर 55 मिनट पर ही बैंक पहुंच गए थे और सीधा कर्मचारियों पर रिवाल्वर और अन्य हथियार दिखाकर लूट शुरू कर दी.
मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागे लुटेरे
बैंककर्मी और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते लुटेरे उससे पहले वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी लुटेरे मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे. इसके अलावा सभी ने हेलमेट व फेसकवर पहना हुआ था.
आसपास के इलाकों में अलर्ट
सरेआम हुई इस बैंक डकैती ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि वारदात की जानकारी लगने के बाद सिहोरा और खितौला पुलिस मौके पर पहुंची जरूर लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पुलिस का कहना है कि आसपास के जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है साथ ही पूरे इलाके की नाकेबंदी भी कर दी गई है.
बैंक में नहीं था कोई सुरक्षाकर्मी
बैंक में एक भी सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं थी, जिसके कारण लुटेरे आसानी से बैंक लूट को अंजाम दिया. वहीं बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और इसके अलावा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस द्वारा खंगालने जा रहे हैं. लेकिन आरोपी किस ओर भागे हैं ये भी अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. लूट की इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है.

