By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: INDIA MPs संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > INDIA MPs संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे!
Politics

INDIA MPs संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे!

DB News
Last updated: 21/10/2026 12:57 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

INDIA Alliance ने दिल्ली में दिखाया दमखम, सियासी दंगल में कूदे कई बड़े नेता,  करीब 300 सांसदों ने विरोध करते हुए दमखम दिखाया. राहुल गाँधी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे.

Source : MEDIA

Contents
INDIA Alliance ने दिल्ली में दिखाया दमखम, सियासी दंगल में कूदे कई बड़े नेता,  करीब 300 सांसदों ने विरोध करते हुए दमखम दिखाया. राहुल गाँधी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे.महिला सांसद हुई बेहोशहिरासत में लिए गए सांसदकिस लिए हो रहा ये प्रोटेस्ट मार्च?राष्ट्रगान के साथ हुआ प्रोटेस्ट मार्चलोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगितचुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देने की जरूरत- गोगोईप्रोटेस्ट मार्च में शामिल हैं ये पार्टियां

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Vote Theft Protest: वोट चोरी को लेकर INDIA Alliance का दिल्ली संसद भवन के पास जबरदस्त प्रदर्शन किया और करीब 300 सांसदों ने विरोध करते हुए दमखम दिखाया. राहुल गाँधी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने करीब 300 विपक्षी सांसदों के साथ संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालने की कोशिश की. लेकिन दिल्ली पुलिस ने मार्च की इजाजत नहीं दी और सांसदों को बैरिकेटिंग लगाकर रोकने की कोशिश की गई. लेकिन सांसद बेरीकेटिंग की परवाह किए बगैर आगे बढ़े तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैरिकेटिंग पर चढ़ गए. प्रियंका गाँधी भी प्रदर्शन में शामिल हुईं. हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गाँधी ने कहा, “ये जो लड़ाई है ये राजनैतिक नहीं है. कॉन्स्टिट्यूशन को बचाने की लड़ाई है वॅन मैन वॅन वोट की लड़ाई है.”

महिला सांसद हुई बेहोश

प्रदर्शन के दौरान टीएमसी की मिताली बाघ और कांग्रेस की संजना यादव बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जब चुनाव आयोग ने 30 सांसदों को मिलने का वक्त दिया था तो 300 सांसदों को ले जाने की क्या जरूरत थी. राहुल गाँधी ने जवाब में कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी नेताओं के दिल में डर बैठ गया है.

हिरासत में लिए गए सांसद

हिरासत में लिए गए सभी विपक्षी सांसदों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां से कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया. वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन के सांसद एकजुट होकर सरकार के खिलाफ़ खड़े हुए थे. इस प्रदर्शन में दोनों सदनों के सांसदों ने हिस्सा लिया. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेडिंग के ऊपर से कूद गए, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने INDIA ब्लॉक के नेताओं को संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करने से रोक दिया गया था. दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट मार्च को रोक दिया है. चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ‘मतदाता धोखाधड़ी’ के आरोपों के विरोध में ये प्रोटेस्ट मार्च हो रहा है. विपक्षी सांसद जमकर नारेबाजी कर रहे थे.

किस लिए हो रहा ये प्रोटेस्ट मार्च?

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च किया है.

राष्ट्रगान के साथ हुआ प्रोटेस्ट मार्च

संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए INDIA ब्लॉक के नेता राष्ट्रगान गाते हुए प्रोटेस्ट मार्च शुरू कर दिया है. संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक ये मार्च निकाल गया है. बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ‘मतदाता धोखाधड़ी’ के आरोपों को लेकर ये विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंच गए हैं. अब से कुछ ही देर में ये प्रदर्शन शुरू होने वाला है.

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

संसद का मानसून सत्र चल रहा है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दोपहर बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देने की जरूरत- गोगोई

चुनाव आयोग के साथ विपक्षी दलों की बैठक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देने की जरूरत है. वे सुनते तो हैं लेकिन कभी स्पष्ट जवाब नहीं देते. चुनाव आयोग को अभी राजनीतिक दलों से बात करते हुए जनता को तथ्य बताने की जरूरत है. ज्यादातर सांसदों, सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को चुनाव आयोग तक मार्च की अनुमति देने से इनकार करने का कोई कारण नहीं है. वास्तव में, उन्हें सुरक्षा देनी चाहिए.’

प्रोटेस्ट मार्च में शामिल हैं ये पार्टियां

इस प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस , समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, वामपंथी दल, आरजेडी, एनसीपी (SP), शिवसेना (UBT) और नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कई दलों के इस रैली में शामिल होना बताई जा रही हैं. यह रैली सुबह 11.30 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू हुई. हलांकि इसी बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रोटेस्ट मार्च को लेकर उनसे अनुमति नहीं ली गई है. इसलिए विपक्षी नेताओं के चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचने की संभावना भी कम है.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:Daily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateINDIA AllianceINDIA MPsVote Theft Protest
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article बैंक से 15 करोड़ का सोना ले उड़े डकैत, लाखों के कैश की भी हुई लूट
Next Article BSNL जबलपुर में शुरू करेगा 5G और AI नेटवर्किंग स्किल कोर्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?