जबलपुर से DigitalIndia कांति की शुरुआत, क्वालकॉम, सिस्को और नोकिया के बीच हुआ करार
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
DigitalIndia 5G: BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने डिजिटल युग में नई शुरुआत की है. टेक स्किल हब के रूप में जबलपुर को चुना गया है. BSNL India ने Ericsson, Qualcomm,Cisco और Nokia जैसी बड़ी कंपनियों के साथ समझौता किया है. एमपी के जबलपुर स्थित BRBRAITT (भारतरत्न भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम ट्रेनिंग) से युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. बतादें कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एमओयू हो चुका है और इसकी शुरुआत जबलपुर से होने जा रही है.
जबलपुर से प्रशिक्षित होंगे युवा
BRBRAITT (भारतरत्न भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम ट्रेनिंग) के माध्यम से 5G, AI-ML, Networking सहित अत्याधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाएगा. इसी को लेकर बीएसएनएल ने बड़ी कंपनियों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं.
आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नया कदम
जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने केन्द्रीय मंत्री और केन्द्र सरकार के प्रति कृतज्ञता दिखाते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट किया है कि यह गौरव का विषय है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित BRBRAITT (भारतरत्न भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम ट्रेनिंग) में संचालित होने वाले इस प्रशिक्षण से हमारे युवाओं को डिजिटल क्रांति के ज्ञाता होंगे और भारत तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा.
इस अवसर पर मंत्री राकेश सिंह म.प्र.शासन वर्चुअली उपस्थित हुए, उनके साथ विभाग के प्रशासनिक अधिकारी एवं कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
इस समझौते का मुख्य उद्देश्य और लाभ
इस साझेदारी के तहत युवाओं और टेलीकॉम वर्कफोर्स को 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), साइबर सिक्योरिटी, और एडवांस नेटवर्किंग जैसी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी.
इस पहल के माध्यम से हर साल 2,000 से अधिक छात्रों को डिजिटल रूप से कुशल (Skilled) बनाया जाएगा. इसके साथ ही, ये चारों वैश्विक कंपनियां ट्रेनिंग पूरी करने वाले योग्य ग्रेजुएट्स को रोजगार (रोजगार के अवसर) भी प्रदान करेंगी.
यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूती देने तथा भविष्य के लिए एक ‘फ्यूचर-रेडी’ टेलीकॉम वर्कफोर्स तैयार करने के उद्देश्य से लिया गया है.
अलग-अलग समय व अवधि के होंगे कोर्स
- -एरिएक्शन इंडिया जबलपुर के टेलीकॉम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में 5जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगा.
- -2000 से अधिक युवाओं को 5जी का सालाना प्रशिक्षण दिया जाएगा.
- -18 घंटे से लेकर 84 घंटे तक के कोर्स होंगे.
- -क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज भी जबलपुर के संस्थान में बीएसएनएल प्रशिक्षकों और सरकारी हितधारकों को 5जी और एआई का प्रशिक्षण देगा.
- – 100 लोगों को क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज 30 घंटे का प्रशिक्षण देगा.
- – सिस्को सिस्टम नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा और आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर में कौशल बढ़ाने का प्रशिक्षण देगा.
- -नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स 5जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एआई-एमएल लैब स्थापित करेगा.
- -5जी रेडियो, कोर नेटवर्क आदि का प्रशिक्षण नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स द्वारा दिया जाएगा.
