By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर संस्कारधानी जबलपुर में निकाली गई 45वीं शोभायात्रा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर संस्कारधानी जबलपुर में निकाली गई 45वीं शोभायात्रा
Madhya PradeshReligion

श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर संस्कारधानी जबलपुर में निकाली गई 45वीं शोभायात्रा

DB News
Last updated: 16/08/2025 10:00 PM
DB News
Share
4 Min Read
श्रीकृष्ण की शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे जगद्गुरु जी का स्वागत सम्मान करते हुए यादव समाज के पदाधिकारी.
SHARE

श्रीकृष्ण की अगवानी में गरज-चमक के साथ बादल बरसे, यशोदा के लाल का स्वागत करने सड़कों पर उमड़ी भीड़, सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशाल जन समूह शामिल हुआ.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
श्रीकृष्ण की अगवानी में गरज-चमक के साथ बादल बरसे, यशोदा के लाल का स्वागत करने सड़कों पर उमड़ी भीड़, सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्राशोभायात्रा का यह रहा रूटइन मंदिरों की रही सहभागिताशोभायात्रा में शामिल हुए संत-महंत और राजनेता

Krishna Janmashtami 2025: हिंदू पंचाग की गणना के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर देश भर में धूम मची हुई है. अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र पर इस पर्व को मनाने की परंपरा है, इस दिन रात्रि 12 बजे श्रद्धालु-भक्त अपने घर पर और संत-महंत मंदिरों में बड़ी धूम-धाम के साथ कान्हा का जन्मोत्सव मनाते हैं. कई जगह भगवान की झांकी, झूला रखने की परंपरा है. लेकिन एमपी जबलपुर में कुछ अलग ही परंपरा है. यहां विगत 44 साल से संस्कारधानी के सभी मठ-मंदिर के पदाधिकारी और भक्त एकजुट होकर विशाल शोभायात्रा निकाल रहे हैं. इस शोभायात्रा का नेतृत्व व अगवानी नृसिंहपीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज कर रहे है. इसी कड़ी में आज शनिवार 16 अगस्त 2025 को दोपहर 2:00 बजे सनातन धर्म तिराहा (पुराना बस स्टैण्ड) से 45वें वर्ष विशाल शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें संतजन, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारी और राजनेता शामिल हुए.यह शोभायात्रा सनातन धर्म महासभा के बैनर तले निकाली गई.
इसके अलावा सभी मठ-मंदिरों में भजन-कीर्तन और प्रवचन हो रहे हैं. संस्कारधानी जाबालिपुरम् के सभी मंदिरों के पदाधिकारी और सदस्य मिलकर यशोदा नंदन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे हैं.

शोभायात्रा की अगवानी करते हुए जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदवाचार्य जी महाराज और भक्तगण.

शोभायात्रा का यह रहा रूट

भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा सनातन धर्म तिराहा से प्रारंभ होकर नगर निगम चौक, मालवीय चौक लॉर्डगंज चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, कोतवाली, मिलोनीगंज, हनुमानताल, घोड़ा नक्काश, बड़ी खेरमाई मंदिर होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर भानतलैया में धर्म सभा के रूप में तब्दील हो गई. जहां संतों और पदाधिकारियों का सम्मान और उद्बोधन हुए. शोभायात्रा में शामिल संतों और पदाधिकारियों का जगह-जगह स्वागत किया गया और प्रसाद का वितरण हुआ. चाचर नृत्य के साथ शोभायात्रा में बैण्डदल की प्रस्तुति मनमोहक रही.

भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.

इन मंदिरों की रही सहभागिता

श्रीकृष्ण शोभायात्रा में जबलपुर की विभिन्न मंदिरों द्वारा भगवान कृष्ण की संजीव झांकियों का प्रदर्शन किया गया. इसके अलावा मानवता की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा की गई लीलाओं से संबंधित मूर्ति शोभायात्रा में शामिल रहीं, जो आकर्षण का केन्द्र रहीं. भगवान श्रीकृष्ण की इन झांकियों के निर्माण में श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्री राम मंदिर मदन महल, श्री कृष्ण मंदिर छोटी ओमती, जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक, यादव महासभा, गोपाल लाल जी मंदिर हनुमानताल, जयकृष्णी सभा बाई का बगीचा, गोपाल मंदिर घमापुर के अलावा अन्य मंदिरों का सहयोग रहा. इन मंदिरों की सहभागिता के चलते श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां, अखाड़े, अश्वरोही दल, बैंड दल, दुलदुल घोड़ी एवं अन्य पारंपरिक भजन मंडली शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहीं.

श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकी.

शोभायात्रा में शामिल हुए संत-महंत और राजनेता

भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में प्रमुख रूप से महामण्डलेश्वर अखिलेश्वरानंद जी, जगद्गुरु बालगोविंदाचार्य जी, जगद्गुरु राजारामाचार्य जी, स्वामी बालकदास जी, स्वामी रामजी शरण, स्वामी कालिकानंद के अलावा राकेश सिंह, कैबिनेट मंत्री एमपी, आशीष दुबे, सांसद, जगतबहादुर सिंह अन्नू, महापौर, अभिलाष पाण्डे, विधायक, रिंकू विज, अध्यक्ष नगर निगम, रत्नेश सोनकर, अध्यक्ष भाजपा, तरुण भनोत, पूर्व कैबिनेट मंत्री, काके आनंद पार्षद, डॉ. पवन स्थापक, कौशल सूरी, संदीप जैन, श्याम साहनी, गुलशन माखीजा, अंजू भार्गव, राजेन्द्र यादव, डॉ. संदीप मिश्रा, मनोज पटेल, शरद काबरा सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:cavalcadeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsKrishna Janmashtami 2025MP NEWSprocessionSanatan Dharma procession
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जन्माष्टमी आज या कल ? पूजा मुहूर्त से लेकर सामग्री, पूजा विधि सबकुछ जानें…
Next Article मदद से कोई बड़ा कार्य पूरा होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?