By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ज्यादा दिखावे जैसे स्वभाव से दूर रहें, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > ज्यादा दिखावे जैसे स्वभाव से दूर रहें, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

ज्यादा दिखावे जैसे स्वभाव से दूर रहें, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 22/08/2025 10:16 AM
DB News
Share
11 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 22 August 2025 : आज  22 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 22 August 2025 : आज  22 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 22  अगस्त  2025, शुक्रवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 22  अगस्त  2025, शुक्रवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है. पिछले कुछ समय से चल रही कड़ी मेहनत के आज अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं. आपको अपनी छवि और बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा. समय का सही मैनेजमेंट करें. फैसला लेने में इतना ज्यादा समय न लगाएं कि उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए. काम में किसी खास काम के लिए अभी और अनुभव लेने की जरूरत है. पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. गैस और कब्ज जैसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

परिवार और काम के बीच तालमेल बना रहेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. अपने किसी नजदीकी संबंधी के मुश्किल समय में काम आना आपको आत्मिक खुशी देगा. आय से ज्यादा खर्चों की रहेगी. आज कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है. बातचीत के दौरान सही शब्दों का ही प्रयोग करें. कारोबार में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन समय रहते समाधान भी जरूर मिल जाएगा. सहयोगियों और स्टाफ का पूरा सहयोग बना रहेगा. पारिवारिक मामलों में सही तालमेल बनाकर रखना जरूरी है. हालांकि आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल ही जाएंगी. सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी और काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा, इसलिए आराम और मौज-मस्ती पर ध्यान न देकर काम पर अपना ध्यान लगाएं. किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति बनने पर धैर्य और शांति बनाए रखें.  वरना इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है. काम के प्रति आप पूरी तरह समर्पित रहेंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुसार नतीजे भी मिलेंगे. अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है, आज उसका समाधान मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में फिर से नजदीकियां आएंगी. व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कुछ खास काम से जुड़ी बनाई हुई योजनाएं आज लागू होने की संभावना है. अगर प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बन रहा है, तो इस योजना को पूरा करने के लिए समय अच्छा है. बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें. बार-बार डाँटना-फटकारना उचित नहीं है. कोई रिश्तेदार पीठ पीछे आपके लिए अफवाह फैला सकता है. काम की जगह पर कुछ न कुछ समस्याएं आएंगी. लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था ठीक बनी ही रहेगी. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. शादी के बाहर के प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखना जरूरी है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

बहुत अच्छी ग्रह स्थिति बनी हुई है. इसका पूरा फायदा उठाएं. संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा. वाहन या किसी अन्य रखरखाव से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा. युवा वर्ग बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें और अपनी पढ़ाई या करियर पर ध्यान दें. कारोबार में व्यवस्थित माहौल रहेगा. लगभग ज्यादातर काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते जाएंगे. आर्थिक स्थिति भी पहले से और बेहतर होगी. घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. दोस्तों के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी. पाचन से जुड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है, जिसकी वजह सिर्फ भारी खान-पान है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज दिन का ज्यादा समय घर की देखभाल और सजावट से जुड़े कामों में परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शॉपिंग में बीतेगा. गुस्से और जल्दबाजी की वजह से कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। बेहतर होगा कि विवादित मामलों से दूर रहें. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. काम के नजरिए से समय अच्छा बना हुआ है. इस समय आपको अपनी मेहनत के पूरे नतीजे भी मिलेंगे. मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों द्वारा आपको फायदेमंद उपलब्धियां मिलने वाली हैं. दांपत्य संबंधों में चल रही दुविधाएं दूर होंगी और संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे. युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है. वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

समाज सेवा से जुड़े कामों और जरूरतमंदों की देखभाल में कुछ समय बीतेगा. इससे समाज में आपकी खास पहचान भी बनी है. ज्यादा दिखावे जैसे स्वभाव से दूर रहें. इससे विरोधियों में जलन की भावना आएगी, जो कि आपको नुकसान पहुँचा सकती है. काम में कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी. किसी नए काम को लेकर स्टाफ में उत्साह बना रहेगा. युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. लेकिन दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं, यानि कि प्रेम संबंधों में निराशा मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर बाद आलस और थकान हावी हो सकते हैं.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों खुश रहेंगे. कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर बिताएं, क्योंकि उनकी गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखना जरूरी है. काम की व्यस्तता के साथ-साथ परिवार के लिए भी समय निकालना पड़ेगा. काम करने वाली महिलाओं के आगे कई तरह की चुनौतियां रहेंगी. परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाने से सबका मन खुश रहेगा. खांसी, जुकाम की समस्या परेशान करेगी. पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम से हेल्थ बेहतर होगी.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आप अपनी कुशलता और समझदारी से किसी भी समस्या पर काबू पा लेंगे. कुछ समय आत्म-निरीक्षण और आत्म-मनन में जरूर लगाएं. कोई दुखद समाचार मिलने से भावनात्मक रूप से आप अपने आप को कमजोर महसूस करेंगे. कुछ समय अकेले या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर बिताएं. आज किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय बहुत ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है. आपकी जरा सी लापरवाही बहुत बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. घर में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति रह सकती है.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

किसी खास लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास चल रहा है, तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है. सुख-सुविधा से जुड़ा सामान खरीदने में भी समय बीतेगा. आपसी तालमेल में कमी की वजह से संबंधों के बीच कुछ तनाव बन सकता है. समस्याओं से घबराने के बजाय हल ढूंढने की कोशिश करें. काम से जुड़ी कोई समस्या किसी राजनीतिक संपर्क की मदद से हल हो सकती है. बहुत ज्यादा अनुशासित होना जीवनसाथी के साथ कुछ तकरार पैदा कर सकता है. एसिडिटी या किसी इंफेक्शन की वजह से पेट में दर्द की समस्या बढ़ सकती है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पिछले कुछ समय से जिस काम को लेकर मेहनत कर रहे थे, आज उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे. जिसकी वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे. किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और अहम पर काबू रखें. ध्यान रखें, कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है. किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है. साथ ही नए व्यवसायिक एग्रीमेंट विकसित होंगे. दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा, जिससे आप पूरे मन से अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे. ज्यादा भीड़-भाड़ और प्रदूषण जैसी जगह पर जाने से परहेज करें.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

कोई रुका हुआ सरकारी मामला आज हल हो सकता है. अनुभवी और धार्मिक स्वभाव के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी. कई मामलों में धीरज और धैर्य रखना जरूरी है. वरना गुस्सा और लापरवाही से समस्याएं और ज्यादा बढ़ेंगी. आज काम में छोटी सी लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर या डील कैंसिल होने की आशंका है. पति-पत्नी में आपसी तालमेल का भाव बना रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के लिए डेटिंग के अवसर बनेंगे. व्यायाम, योगा जैसी गतिविधियों को नियमित रखें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article बिजली लाइन के नीचे बने मकान-दुकान हटेंगे, ट्रांसको कंपनी ने दिया नोटिस!
Next Article पंजीकृत गौशालाओं में स्थापित किए जाएंगे प्राकृतिक खेती से संबंधित क्लस्टर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?