By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: विश्व के आकर्षण का केंद्र बनेगा सिंहस्थ-2028
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > विश्व के आकर्षण का केंद्र बनेगा सिंहस्थ-2028
Madhya Pradesh

विश्व के आकर्षण का केंद्र बनेगा सिंहस्थ-2028

DB News
Last updated: 03/09/2025 11:37 AM
DB News
Share
4 Min Read
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता मे आयोजित हुई कैबिनेट बैठक.
SHARE

MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड हाईवे, उज्जैन में रेलवे ओवर ब्रिज, नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग परियोजना को मंजूरी दी.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड हाईवे, उज्जैन में रेलवे ओवर ब्रिज, नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग परियोजना को मंजूरी दी.7 हजारा करोड़ से ज्यादा कार्यों को प्रशासकीय स्वकृतिसिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर उज्जैन में इन कार्यों को मंजूरी मिलीइंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड हाईवे को मंजूरीजल जीवन मिशन को भी मिली तवज्जो

MP UJJAIN SIMHASTHA 2028 News: आज सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय मानकों एवं गुणवत्ता के साथ दिसम्बर, 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर रहे मोहन यादव ने कहा कि इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए हम संकल्पित हैं. श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

7 हजारा करोड़ से ज्यादा कार्यों को प्रशासकीय स्वकृति

मंगलवार को कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे और पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए. बैठक में जल जीवन मिशन की योजनाओं के साथ-साथ इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग, उज्जैन में रेलवे ओवर ब्रिज और नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के लिए कुल 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई.

सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर उज्जैन में इन कार्यों को मंजूरी मिली

  • सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के हरिफाटक रेलवे क्रॉसिंग पर 4 लेन रोड का निर्माण किया जाएगा.
  • नीलकंठ द्वार तक 980 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. इन कामों के लिए 371 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
  • क्षिप्रा नदी के पश्चिमी भाग पर सिंहस्थ बायपास से मेला क्षेत्र को 9 किमी लंबाई के घाटों का उन्नयन किया जाएगा और सभी घाट आपस में कनेक्ट होंगे, जिस पर 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
  • 6 लेन 12 किमी रोड 194 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी, जिससे सभी घाट कनेक्ट होंगे.
  • कार्तिकेय मेला ग्राउंड से नई खेड़ी मार्ग को जोड़ा जाएगा. इस 3 किमी लंबे मार्ग के लिए 36.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
  • ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए झूला पुल के समानांतर एक नए पुल का निर्माण होगा, जिस पर 48.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
  • मंदसौर पशुनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिवना नदी पर घाट का निर्माण किया जाएगा.
  • अहिल्या लोक निर्माण के लिए 110 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.
  • धामनौद से बड़वाह तक 61.85 किमी रोड का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 1441.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड हाईवे को मंजूरी

ये प्रोजेक्ट प्रदेश में कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे. कैबिनेट ने इंदौर और उज्जैन के बीच 48.10 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल मार्ग के लिए 2,935 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी. यह 4 लेन का हाईवे होगा, जिसमें दोनों तरफ सर्विस रोड भी बनाए जाएंगे.

इस प्रोजेक्ट में 34 अंडरपास, 2 फ्लाईओवर, 1 रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और 7 बड़े पुल बनेंगे. इसे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत बनाया जाएगा, और इसकी कंसेशन अवधि 17 साल होगी.

पहले लोक निर्माण विभाग को दी गई स्वीकृति को रद्द कर इस प्रोजेक्ट को नए मॉडल पर लागू करने का फैसला लिया गया. यह हाईवे दोनों शहरों के बीच आवागमन को तेज और सुरक्षित बनाएगा.

जल जीवन मिशन को भी मिली तवज्जो

बैठक में जल जीवन मिशन की पुनरीक्षित योजनाओं पर भी चर्चा हुई. इन योजनाओं के जरिए प्रदेश में पेयजल आपूर्ति को और बेहतर करने पर जोर दिया गया. इन फैसलों से मध्य प्रदेश में विकास की गति तेज होगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSMP UJJAIN SIMHASTHA 2028 NewsSIMHASTHA 2028
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article रामचरितमानस पर टिप्पणी करने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज
Next Article सनातन सांस्कृतिक की पहचान दिलाएगी वैदिक घड़ी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?