By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए विमान पर निकलते हैं भगवान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए विमान पर निकलते हैं भगवान
Madhya PradeshReligion

नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए विमान पर निकलते हैं भगवान

DB News
Last updated: 04/09/2025 11:21 AM
DB News
Share
2 Min Read
भगवान के विमान को कंधा देते हुए जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी.
SHARE

जबलपुर शहपुरा तहसील के अंतर्गत भगवान का विमान बड़ी धूम-धाम से निकला, संत-महंत और श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजमान भगवान को ग्राम का भ्रमण कराया

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
जबलपुर शहपुरा तहसील के अंतर्गत भगवान का विमान बड़ी धूम-धाम से निकला, संत-महंत और श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजमान भगवान को ग्राम का भ्रमण करायाडोल ग्यारस के अवसर पर निकला विमानइनकी रही उपस्थिति

MP Jabalpur Aeromania News: जबलपुर शहपुरा तहसील के अंतर्गत ग्राम कुलोन में स्थित नरसिंह भगवान मंदिर में भगवान का विमानोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जगद्गुरु श्रीनृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि राम के काज से जो जुड़ जाता है वो वंदनीय हो जाता है. भगवान का उत्सव जो भी व्यक्ति उत्साह से जुड़ता है, वही सच्चा भक्त है. जो सनातन धर्म संस्कृति, गुरु, परापंराओ से प्रेम करता है वो श्रेष्ठ है. जो भगवान का हो जाता है वो सर्वश्रेष्ठ हो जाता है. जिसके जीवन में उत्तम विचारों का समावेश होता है वो भगवान से निर्मल मन और धन ऐश्वर्य संपत्ति प्राप्त करता है.

भगवान की आरती करते हुए श्रीनृसिंहपीठाधीश्वर जी.

डोल ग्यारस के अवसर पर निकला विमान

जल झूलनी एकादशी डोल ग्यारस पर जगतगुरु नृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में नरसिंह मंदिर सिध्दा घाट कुलौन शहपुरा में भव्य विमानोत्सव मनाया गया. जिसमें कुलौन, बंसीपुर, सिध्दाघाट, बिजना, मुरकटैया, जलहरी, छरपट, भमकी, खिरकाखेडा, डढियाटोला, बेलखेड़ा, पाटन, शहपुरा के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए.

उत्साह के साथ भगवान की पालकी लेकर चलते हुए भक्त.

इनकी रही उपस्थिति

विमानोत्सव कार्यक्रम में जगतगुरु श्रीराजारामाचार्य जी, महंत प्रकाशानंद, महंत त्यागी जी, भृगुदत जी, रामेश्वरानंद, योगी राजेशदास, विश्व हिन्दू परिषद अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, विधायक नीरज सिंह, अमित टहनगुरिया, राममूर्ति मिश्रा, संदीप जैन गुड्डा, मुन्ना पांडे, सुरेन्द्र सिंह, डॉ संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, रणधीर सिंह, राधवेंद्र शुक्ल, प्रमोद शुक्ल, जितेन्द्र पटेल, रामसिंह सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे.

विमानोत्सव का विहंगम दृश्य

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJabalpur Aeromania NewsJbp NewsMP NEWSViman Utsav
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अस्पताल में 2 नवजात को चूहों ने कुतरा, मौत, कई निलंबित
Next Article तुलसी विवाह कब, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?