By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: NCAP Ranking में इंदौर ने फिर बाजी मारी, जबलपुर दूसरे पायदान पर पहुंचा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > NCAP Ranking में इंदौर ने फिर बाजी मारी, जबलपुर दूसरे पायदान पर पहुंचा
Madhya Pradesh

NCAP Ranking में इंदौर ने फिर बाजी मारी, जबलपुर दूसरे पायदान पर पहुंचा

DB News
Last updated: 10/09/2025 5:09 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में अमरावती और देवास ने NCAP में टॉप प्रदर्शन किया. 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में इंदौर पहले, जबलपुर दूसरे, आगरा-सूरत तीसरे स्थान पर रहे.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

NCAP Ranking News: देशभर में शहर की स्वच्छ हवा को लेकर रैंकिंग की गई. 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर फिर से नंबर-1 की पोजीशन पर कायम रहा तो वहीं जबलपुर दूसरे पायदान पर पहुंच गया और तीसरे स्थान पर आगरा (उत्तर प्रदेश) व सूरत (गुजरात) संयुक्त रूप से रहे. इन शहरों के प्रतिनिधियों को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार (9 सितंबर) को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ये बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इनमें से कई शहर औद्योगिक केंद्र हैं और यहां प्रदूषण पर काबू पाना आसान नहीं होता.

Contents
3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में अमरावती और देवास ने NCAP में टॉप प्रदर्शन किया. 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में इंदौर पहले, जबलपुर दूसरे, आगरा-सूरत तीसरे स्थान पर रहे.By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थीअमरावती और देवास ने मारी बाजी75 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्यक्या है एनसीएपी?

भूपेंद्र यादव ने देश के प्रत्येक शहर को इंदौर की तरह प्रयास करने की अपील की. उन्होंने कहा, “अगर आपके शहर की हवा खराब है, तो वही हवा आपके फेफड़ों में जाएगी. अपने शहर को बचाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा.”

इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि सिर्फ सरकार या एजेंसी के भरोसे नहीं बैठा जा सकता, लोगों को खुद भी रीसाइक्लिंग, दोबारा उपयोग (Reuse) और परिपत्र अर्थव्यवस्था (Circular Economy) को अपनाना होगा.

अमरावती और देवास ने मारी बाजी

अगर 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की बात करें तो महाराष्ट्र का अमरावती पहले स्थान पर रहा. झांसी और मुरादाबाद (दोनों उत्तर प्रदेश) संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर और अलवर (राजस्थान) तीसरे नंबर पर रहे.

वहीं, छोटे शहरों (3 लाख से कम आबादी) में मध्य प्रदेश का देवास सबसे आगे रहा. इसके बाद परवाणू (हिमाचल प्रदेश) और अंगुल (ओडिशा) का नाम शामिल हुआ. खास बात यह रही कि अंगुल कोयला खदानों के लिए मशहूर है, इसके बावजूद शहर ने वायु गुणवत्ता के मानकों को बनाए रखा.

कार्यक्रम के दौरान मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंदौर और उदयपुर को भी सम्मानित किया. दोनों शहरों को अंतरराष्ट्रीय ‘वेटलैंड सिटी’ का दर्जा मिला है. उन्होंने बताया कि 2014 में भारत में सिर्फ 25 रामसर स्थल (अंतरराष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड्स) थे, जबकि 2025 तक ये संख्या बढ़कर 91 हो गई है.

मंत्री ने झीलों और वेटलैंड्स की अहमियत समझाते हुए कहा, “अगर जंगल हमारे फेफड़े हैं तो झीलें हमारी किडनी का काम करती हैं.”

75 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मंत्री ने बताया कि आने वाले दिनों में देशभर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा. 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 75 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

पर्यावरण सचिव तनमय कुमार ने कार्यक्रम में बताया कि एनसीएपी (राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम) के तहत शामिल 130 शहरों में से 64 शहरों ने 2017-18 की तुलना में पीएम 10 स्तर में 20% या उससे ज्यादा कमी हासिल की है. वहीं 25 शहरों ने 40% या उससे अधिक की कमी दर्ज की है.

क्या है एनसीएपी?

2019 में शुरू हुआ एनसीएपी देश की पहली बड़ी पहल है, जिसमें वायु प्रदूषण पर सीधे लक्ष्य तय किए गए. इस योजना का मकसद है कि 2017-18 को आधार मानकर 2026 तक कण प्रदूषण (Particulate Matter) में 40% तक की कटौती की जाए.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article फ्रांस में बवाल, कई जगह आगजनी और तोड़फोड़
Next Article नेपाल में तख्तापलट के बाद केपी शर्मा ओली का लिखित संदेश, जानें क्या कहा?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?