भारत ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया है. ये टी20 एशिया कप इतिहास में दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने टी20 एशिया कप में 9 विकेट से जीत दर्ज की है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Asia Cup India vs UAE: टी20 एशिया कप में भारत ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया है. यह इतिहास में दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने टी20 एशिया कप में 9 विकेट से जीत दर्ज की है. इस मुकाबले में यूएई की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 27 गेंदों में ही मैच खत्म कर दिया. कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी बैटिंग करके भारत की जीत सुनिश्चित की.
ये टी20 एशिया कप की सबसे बड़ी जीत है. भारतीय टीम पहले भी इस टूर्नामेंट में 9 विकेट से जीत दर्ज की है, जब साल 2016 में उसने UAE को ही 9 विकेट से हराया था. उस मैच में टीम इंडिया ने 61 गेंदों में 82 रनों का टारगेट प्राप्त किया था. अब भारतीय टीम ने महज 27 गेंदों में सिर्फ एक विकेट खोकर 58 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया है.

