शराब दुकान को हटाने की मांग के बाद बीकोर गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने खुद ही कार्रवाई करते हुए आग लगा दी.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीकोर गांव की महिला शक्ति शराब को लेकर मुखर हो गई हैं और उन्होंने मंगलवार शाम (9 सितंबर 2025) महिलाओं ने देसी शराब की एक लाइसेंसी दुकान पर धावा बोल दिया. महिलाओं ने वहां रखी शराब की पेटियों को बाहर निकाल कर आग लगा दी और फिर पूरी दुकान को आग के हवाले कर दिया.
स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि वे लंबे समय से शराब की दुकान के कारण परेशान थीं. शराब के कारण गांव में कई सामाजिक समस्याएं बढ़ रही थीं. इसी नाराजगी के चलते महिलाओं ने दुकान के बाहर इकट्ठा होकर कार्रवाई करने का फैसला लिया.
प्रशासन अलर्ट
नरसिंहपुर पुलिस को मंगलवार शाम शराब की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को सम्हाल लिया है. मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि शराब दुकान के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई है और इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

