By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धनतेरस पर शनि का साया! जानें क्या खरीदें?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > धनतेरस पर शनि का साया! जानें क्या खरीदें?
Religion

धनतेरस पर शनि का साया! जानें क्या खरीदें?

DB News
Last updated: 10/09/2026 11:34 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

धनतेरस 18 अक्टूबर दिन शनिवार को है. धनतेरस पर शनि का साया होने के कारण बर्तनों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें

Source : DB News Update  

Contents
धनतेरस 18 अक्टूबर दिन शनिवार को है. धनतेरस पर शनि का साया होने के कारण बर्तनों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतेंधनतेरस की पौराणिक कथाभक्तों को क्या करना चाहिए?चांदी खरीदने के प्रथाधनतेरस पर होती है 5 देवताओं की पूजा धनतेरस पर शनि का सायाबर्तनों की खरीदारी से बचें

By : पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Dhanteras 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 2025 में धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर शनिवार के दिन पड़ रहा है. हलांकि शनिवार का दिन न्याय और कर्म के देवता माने जाते हैं. इस कारण धनतेरस पर शनि का साया है.

इस दिन खरीदारी करते समय कुछ खास बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो शनि की महादशा का सामना करना पड़ सकता है.

धनतेरस की पौराणिक कथा

धनतेरस कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धनवन्तरि अमृत कलश के साथ सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं. इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है. धन्वन्तरी जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथो में अमृत से भरा कलश था. भगवान धन्वन्तरि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है. कहीं कहीं लोकमान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है. इस अवसर पर धनिया के बीज खरीद कर भी लोग घर में रखते हैं. दीपावली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों में या खेतों में बोते हैं.

भक्तों को क्या करना चाहिए?

दीपावली की रात भी लक्ष्मी माता के सामने साबुत धनिया रखकर पूजा करें. अगले दिन प्रातः साबुत धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें. माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है. धनिया का पौधा हरा भरा लेकिन पतला है तो सामान्य आय का संकेत होता है. पीला और बीमार पौधा निकलता है या पौधा नहीं निकलता है तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

चांदी खरीदने के प्रथा

धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की भी प्रथा है. अगर सम्भव न हो तो कोइ बर्तन खरिदे. इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है. संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है. जिसके पास संतोष है वह स्वस्थ है सुखी है और वही सबसे धनवान है. भगवान धन्वन्तरि जो चिकित्सा के देवता भी हैं उनसे स्वास्थ्य और सेहत की कामना के लिए संतोष रूपी धन से बड़ा कोई धन नहीं है. लोग इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा हेतु मूर्ति भी खरीदते हैं.

धनतेरस पर होती है 5 देवताओं की पूजा 

कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस के मौके पर मुख्य रूप से पांच देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है. जिसमें प्रमुख रूप से गणेश जी, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा होती है. लेकिन इस बार धनतेरस शनिवार के दिन होने के कारण शनि देव की पूजा भी अहम हो जाती है.

धनतेरस पर शनि का साया

इस साल धनतेरस शनिवार के दिन होने के कारण भूलकर भी कुछ खास वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार धनतेरस के मौके पर भूलकर भी लोहे से जुड़ी वस्तुओं को नहीं खरीदें.

दरअसल लोहे का संबंध शनि देव से होता है, इसलिए इस दिन घर में लोहे की वस्तुएं नहीं लानी चाहिए. इसके अलावा काले रंग की वस्तुएं और सरसों का तेल खरीदना भी अशुभ माना जाता है. 

बर्तनों की खरीदारी से बचें

धनतेरस के शुभ अवसर पर ज्यादातर लोग स्टील के बर्तनों को खरीदते हैं, लेकिन यहां एक ध्यान देने वाली बात ये भी है कि, मार्केट में मिलने वाले स्टील के बर्तन लोहे युक्त होते हैं. ऐसे में बहुत से लोग बर्तनों की खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं. 

धनतेरस के मौके पर बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इसलिए बर्तन खरीदने के बाद उसे लाने की जगह उसमें जल, धनिया या मिठाई जरूर लाएं.

इसके अलावा शनिवार के दिन धनतेरस होने के कारण भूलकर भी चमड़े से बनी वस्तुओं को घर पर नहीं लाएं. इन बातों का अगर आप ध्यान रखते हैं, तो इस धनतेरस मां लक्ष्मी के साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त होगी. 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDhanteras 2025divya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article प्रेमानंद महाराज ने कहा- ’जीवन रहे या रहे मिलना तो होता रहे…’
Next Article संत मिलन का अद्भुत दृश्य देख भावुक हुए भक्त!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?