बागेश्वर पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री वृन्दावन कैली आश्रम प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Dhirendra Shastri Met Premananda Maharaj: राधा प्रेमी संत बाबा प्रेमानंद महाराज से आज 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मिलने पहुंचे. उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से उनके राधा केली कुंज स्थित आश्रम में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना. इस अवसर पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को गले लगा लिया और कहा कि जीवन रहे या न रहे, मिलना तो होता रहे. यह दृश्य देखकर आश्रम में मौजूद भक्त भावुक हो गए. उनके मिलन का यह वीडिया सोशल मीडिया में बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
बाबा बागेश्वर के अनुयायियों को जैसे ही पता चला कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे हैं, तो उनसे मिलने व देखने के लिए अनुयायियों की भीड़ जुट गई. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनुयायियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया है और मुस्कुरा कर वहां से चले गए.
‘यह तो सब आपकी लीला है आपका स्वास्थ्य ठीक’
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री राधा प्रेमी संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृन्दावन की परिक्रमा मार्ग स्थित उनके आश्रम कैली कुंज पहुंचे थे. यहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि यह तो सब आपकी लीला है आपका स्वास्थ्य तो ठीक है.
किडनी की समस्या से जूझ रहे प्रेमानंद महाराज
बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज की किडनी लंबे समय से खराब है और उनका डायलिसिस नियमित समय पर होता रहता है. किडनी खराब होने के बाद भी वो नियमित रूप से भक्तों से मुलाकात करते हैं और उन्हें राधा नाम का जाप करने के लिए कहते हैं. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि उनका आखिरी समय चल रहा है और ऐसे में वो हर रोज राधा रानी की अराधना करना चाहते हैं.
हर धर्म के भक्त जुड़ रहे
संत प्रेमानंद महाराज से हर धर्म के भक्त जुड़ रहे हैं. बतादें कि विगत दिनों उनकी खराब तबीयत के चलते एक मुस्लिम युवक का वीडियो और फोटोज वायरल हुआ था, जिसमें वो मक्का-मदीना में प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने के लिए गया था. संत प्रेमानंद महाराज को उनकी अच्छी और धार्मिक बातों के लिए जाना जाता है. संत प्रेमानंद महाराज सभी धर्मों में इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि वे ईश्वर की कामना करने के लिए कहते हैं, भले ही उनका स्वरूप अलग ही क्यों न हो.
प्रेमानंद महाराज से मिलना हो तो कैसे मिले?
प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए आपको वृंदावन स्थित उनके आश्रम श्री हित राधा केली कुंज जाना होगा. मिलने या दर्शन का कोई ऑनलाइन या सशुल्क तरीका नहीं है. रमण रेती चौराहा, परिक्रमा मार्ग, वृंदावन (उत्तर प्रदेश)। यह भक्ति वेदांत हॉस्पिटल के ठीक सामने है. रमण रेती चौराहे से परिक्रमा मार्ग की तरफ करीब 400 मीटर चलने पर आश्रम का गेट मिल जाता है.
प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और दर्शन का तरीका
प्रेमानंद जी महाराज से मिलने का सबसे अच्छा तरीका सत्संग, आरती या पदयात्रा के दौरान है. इस दौरान उनके दर्शन कर सकते हैं.
इसके लिए आपको एक दिन पहले या सुबह निर्धारित समय पर आश्रम के काउंटर पर जाकर जानकारी लेनी होगी या नाम लिखाना होगा और पर्ची लेनी होगी.
व्यक्तिगत मुलाकात करके एकांत वार्ता
प्रेमानंद जी महाराज से एकांतिक वार्तालाप के लिए नियम बहुत सख्त हैं और सीमित स्लॉट होते हैं.
आमतौर पर इसके लिए आपको एक दिन पहले वृंदावन पहुंचकर सुबह 9:00 बजे के बाद या नियत समय पर आश्रम कार्यालय में संपर्क करना होता है.
अपना मूल आधार कार्ड साथ जरूर रखें, क्योंकि यह सत्यापन (verification) के लिए अनिवार्य है.
जरूरी बातें और नियम
- प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन, सत्संग या मिलने की प्रक्रिया पूरी तरह फ्री (निःशुल्क) है. किसी भी बिचौलिए, एजेंट या ऑनलाइन बुकिंग के झांसे में न आएं.
- आश्रम में सादे और पारंपरिक सूती (cotton) वस्त्र पहनकर जाएं.
- सुबह भोर में या तय समय से पहले पहुँचना बेहतर होता है क्योंकि भीड़ अधिक होती है.
प्रेमानंद से ऑनलाइन प्रश्न पूछने की प्रक्रिया
सबसे पहले प्रेमानंद जी आधिकारिक पोर्टल खोलें, पेज पर दिए गए निर्देशों के अनुसार निःशुल्क और सुरक्षित साइन-इन करें, अपना आध्यात्मिक या जीवन से जुड़ा प्रश्न अत्यंत स्पष्ट, संक्षिप्त और मर्यादित शब्दों में लिखें. अपने प्रश्न को आधिकारिक मंच के माध्यम से जमा करें.
