सोशल मीडिया में वीडियो जारी करके खुद दी जानकारी, प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने ने किया था जिक्र
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Rahul Gandhi Brazilian Model Controversy : हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाया है और इस मामले पर चुनाव आयोग को बुधवार 5 नवंबर को घेरा था. राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा था कि हरियाणा चुनाव के दौरान धांधली हुई थी. उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रेजेंटेशन ‘H फाइल्स’ काफी चर्चा में है. क्योंकि राहुल ने इस दौरान एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो लगे हुए वोटर आईडी कार्ड को सुबूत के तौर पर दिखाया है. जिसमें उन्होंने दावा किया है कि हरियाणा चुनाव के दौरान एक ब्राजीलियन मॉडल के नाम पर 22 बार वोट डाले गए! बड़ी स्क्रीन पर तस्वीर दिखाते हुए कहा कि – “ये लेडी कौन है? ये सीमा है, स्वीटी है, सरस्वती है या विलमा? उनके दावे के अनुसार जब सर्च किया गया तो पता चला कि वह मॉडल ब्राजील की है. अब उसी मॉडल का वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
वीडियों शेयर कर खुद दी जानकारी
दरअसल हरियाणा की वोटर लिस्ट में राहुल ने जिस मॉडल का जिक्र किया है, उसका नाम लारिसा है. लारिसा ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा है कि, ”दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाने जा रही हूं. क्या वे मेरी पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं? मेरी वह फोटो पुरानी है, मैं तब यंग थी. वे भारत में वोटिंग के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह कितना अजीब है.”
भारत नहीं आई ब्राजीलियन
लारिसा ने एक अन्य वीडियो में कहा, ”हेलो इंडिया, मेरा भारतीय राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और न ही कभी मैं भारत गई. मैं ब्राजील की मॉडल होने के साथ डिजिटल इंफ्लूएंसर हूं. मैं भारत के लोगों से प्यार करती हूं. आप सभी का धन्यवाद.” उन्होंने कहा कि यह वीडियो भारत के लोगों के लिए बनाया है, जिससे पूरा मामला स्पष्ट हो सके.
ब्राजीलियन मॉडल का वोट चोरी पर आ गया जवाब
सोशल मीडिया एक्स और ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक लारिसा ने वोट चोरी के मामले पर अपनी फोटो इस्तेमाल होने पर कहा, ”मेरे भारतीय फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है! ऐसा लग रहा है कि अब मेरे बहुत सारे भारतीय फॉलोअर्स बढ़ गए हैं. लोग मेरी तस्वीरों पर ऐसे कमेंट कर रहे हैं. मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि वोट देने मैं नहीं गई थी, वहां सिर्फ मेरी फोटो थी.”
बात दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बुधवार को दावा किया कि कई राज्यों में वोट चोरी करने वालों की नजर अब बिहार पर है. राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वोट चोरी करके सत्ता हासिल करते हैं.
https://www.google.com/url?sa=i&url=https%3A%2F%2Fx.com%2Fnedricknews%2Fstatus%2F1986147101693386895&psig=AOvVaw0UthoBCB6u_kt3bt1VoYj1&ust=1762494106421000&source=images&cd=vfe&opi=89978449&ved=0CCsQtaYDahcKEwiY17Su6NyQAxUAAAAAHQAAAAAQJQ

