By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया…’ -PM मोदी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bihar > ‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया…’ -PM मोदी
BiharNational

‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया…’ -PM मोदी

DB News
Last updated: 14/11/2025 11:38 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

बिहार में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, उन्होंने कहा कि हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है कि फिर एक बाद NDA सरकार.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
बिहार में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, उन्होंने कहा कि हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है कि फिर एक बाद NDA सरकार.प्रचंड जीत, अटूट विश्वास: पीएम मोदी‘सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए‘कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी‘सांप्रदायिक MY फॉर्मूला का अंत‘‘जंगलराज की कभी वापसी नहीं होगी‘

Bihar Election Result 2025: बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसी बीच दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय छठी मैया से अपने संबोधन की शुरूआत की. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया.

प्रचंड जीत, अटूट विश्वास: पीएम मोदी

बिहार के नतीजों से गदगद पीएम मोदी ने कहा कि, “ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास… बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया. हम NDA के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं. हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है कि फिर एक बाद NDA सरकार.”

‘सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए‘

पीएम मोदी ने कहा कि, “बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है. बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है. मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना.”

कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी

पीएम ने कहा कि, “जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी कोई आपत्ति नहीं जताती थी. हालाँकि, इससे कांग्रेस बेचैन हो जाती थी. आज मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी.”

‘सांप्रदायिक MY फॉर्मूला का अंत‘

पीएम मोदी ने कहा कि, “इस बार लोगों ने बिना डरे मतदान किया है. बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है. महागठबंधन ने तुष्टीकरण वाला MY फॉर्मूला बनाया था. आज की जीत ने सकारात्मक MY फॉर्मूला महिला और यूथ बनाया. जनता ने जंगलराज वालों के सांप्रदायिक MY फॉर्मूला का अंत कर दिया. आज बिहार, देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है और इनमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं. मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं.”

‘जंगलराज की कभी वापसी नहीं होगी‘

पीएम मोदी ने कहा, “बिहार की ये जीत बेटियों और माताओं की जीत है. बिहार अब कभी भी जंगलराज की वापसी नहीं होगी. बिहार में अब तुष्टिकरण की जगह संतुष्टीकरण है. भारत के विकास में बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है. बिहार की विकास अब रुकने वाली नहीं है.”

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Bihar Election Result 2025DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article एनडीए की बल्ले-बल्ले…  मंथन में जुटा महागठबंधन
Next Article 2026 में कब से बजेंगी शहनाइयां? जानें विवाह मुहूर्त और शादी की तिथि!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?